Happy Rose Day Wishes: गुलाब कहेंगे दिल की बात...रोज डे पर अपने पार्टनर को इस अंदाज में करें विश
खबर सार :-
Happy Rose Day Wishes: वैलेंटाइन वीक आज 7 फरवरी से शुरू हो चुका है । अगर आप इस दिन अपने पार्टनर को स्पेशल महसूस कराना चाहते हैं, तो सिर्फ़ गुलाब देकर "हैप्पी रोज़ डे" न कहें। इस साल, अपनी भावनाओं को एक दिल को छू लेने वाली कविता से ज़ाहिर करें।
खबर विस्तार : -
Happy Rose Day Wishes: फरवरी यानी प्यार का महीना। इस महीने का एक हफ्ता प्यार के नाम होता है, जिसे वैलेंटाइन वीक (Valentine Week 2026) के नाम से जाना जाता है। यह 7 फरवरी से शुरू होता है और 14 फरवरी तक चलता है। जिसका प्रेमी-प्रेमिकाओं को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। वैलेंटाइन वीक शुरुआत रोज़ डे से होती है। इस दिन लोग एक-दूसरे को गुलाब देकर दिल में कैद जज्बातों का हाल-ए-बयां करते हैं। इस दिन, पार्टनर एक-दूसरे को गुलाब देकर हैप्पी रोज़ डे विश करते हैं। खासकर युवा इस दिन को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं।
वैलेंटाइन वीक रिश्ते की शुरुआत करने और फिर उसे मज़बूत बनाने के बारे में है। इस सफ़र का पहला कदम है एक खूबसूरत लाल गुलाब देकर अपनी भावनाओं को ज़ाहिर करना। हालांकि, जिनके पार्टनर दूर रहते हैं, वे अक्सर मोबाइल फोन से रोज़ इमोजी के साथ रोज़ डे की शुभकामनाएं भेजते हैं। अगर आप इस साल कोई बोरिंग रोज़ डे विश नहीं भेजना चाहते हैं, तो इस रोज डे पर अपने प्यार को खास तरीके से ज़ाहिर करें। अगर आप इस बार अपने पार्टनर का दिल जीतना चाहते हैं, तो सिर्फ गुलाब नहीं इन प्यार भरे शब्दों से अपनी भावनाओं को भी ज़ाहिर करें।
Happy Rose Day Wishes: क्या है रोज़ डे का असली मतलब
दरअसल रोज़ डे का असली मतलब सिर्फ़ गुलाब देना नहीं है, बल्कि शब्दों के बजाय फूलों के ज़रिए प्यार, दोस्ती, तारीफ़ और भावनाओं को ज़ाहिर करना है। गुलाब लोगों के लिए दोस्ती, प्यार, तारीफ़, आभार या यहां तक कि अनकहे प्यार को ज़ाहिर करने का एक आम तरीका है। कभी-कभी एक गुलाब लंबे मैसेज से ज़्यादा असरदार होता है। गुलाब सच्ची भावनाओं को ज़ाहिर करने का एक तरीका है, चाहे वह आपके प्यार के लिए हो, किसी करीबी दोस्त के लिए हो, या खुद के लिए हो।
Happy Rose Day Wishes: गुलाब के रंग का असली मतलब
- लाल गुलाब : गहरा प्यार और रोमांस
- गुलाबी गुलाब : मीठी प्रशंसा और स्नेह
- पीला गुलाब: दोस्ती और खुशी
- नारंगी गुलाब: जुनून और उत्साह
- बैंगनी गुलाब: पहली नज़र का प्यार या मोह
- सफेद गुलाब: शांति, पवित्रता और नई शुरुआत

Happy Rose Day Wishes: इन प्यार भरे शब्दों से ज़ाहिर करें अपनी दिल बात
शकील आजमी
मेरे होंटों पे खामोशी है बहुत
इन गुलाबों पे तितलियां रख दे.
अफजाल फिरदौस
किसी ने मुझ से कह दिया था जिंदगी पे गौर कर
मैं शाख पर खिला हुआ गुलाब देखता रहा.
मीर तकी मीर
नाजुकी उस के लब की क्या कहिए
पंखुड़ी इक गुलाब की सी है.
चश्म-ए-दिल खोल इस भी आलम पर
यां की औकात ख्वाब की सी है.
जावेद अनवर
सुनो कि अब हम गुलाब देंगे गुलाब लेंगे
मोहब्बतों में कोई खसारा नहीं चलेगा।

इसके आलवा आप ये भी मैसेज भेज सकते हैं....
मेरी जिंदगी का हसीन ख्वाब हो तुम
मिले जिंदगी में हजारों मुझे पर
उन हजारों की भीड़ में महकता हुआ
प्यारा सा गुलाब हो तुम।
हैप्पी रोज़ डे!
भेजे हैं कुछ गुलाब खिलते कंवल को
महबूब तक खुदा मोहब्बत की हवा पहुंचे...
हैप्पी रोज़ डे!
हमारा प्यार गुलाब की तरह खूबसूरत है।
यह हमारे जीवन के बगीचे में आकर्षण जोड़ता है।
मेरी तरफ से हमेशा-हमेशा के लिए।
Valentine Week 2026: वेलेंटाइन वीक की लिस्ट
7 फरवरी-रोज डे
8 फरवरी – प्रपोज डे
9 फरवरी – चॉकलेट डे
10 फरवरी – टेडी डे
11 फरवरी – प्रॉमिस डे
12 फरवरी – हग डे
13 फरवरी – किस डे
14 फरवरी – वैलेंटाइन डे
अन्य प्रमुख खबरें
-
कितनी देर तक स्क्रीन देखना सही है? जानें डिजिटल बैलेंस का मंत्र
2026-08-31
-
सेहत और आंखों के लिए फायदेमंद है रोना, तनाव दूर करने में मिलती है मदद
2026-08-29
-
गुणों का खजाना है लहसुन, इस तरह डाइट में करें शामिल
2026-08-20
-
बालों के लिए फायदेमंद है मेथी, इस तरह बनाएं हेयर पैक
2026-08-20
-
छह महीने बाद बच्चे को खिलाएं ये 3 चीजें, तेज होगा दिमाग
2026-08-13
-
पोषक तत्वों से भरपूर है केला, जानें खाने का सही समय
2026-08-13
-
एक व्यक्ति बचा सकता है 8 लोगों की जिंदगी, जानें अंगदान का महत्व
2026-08-13
-
बच्चों की स्क्रीन टाइम की वजह माता-पिता भी, नई स्टडी में खुलासा
2026-08-11
-
घुंघराले बाल रहेंगे मुलायम, धोने के बाद आजमाएं ये टिप्स
2026-08-10
-
क्या है मेकअप हटाने का सही तरीका? जानें सही रूटीन
2026-08-06
-
Friendship Day: कब और कैसे हुई फ्रेंडशिप डे की शुरुआत ? दिलचस्प है इतिहास
2026-08-02
-
10 मिनट में डिलीवरी या ज्यादा खर्च? जानिए ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदारी में कहां होगी असली बचत
2026-07-19
-
मुंबई में बारिश के बीच डेंगू, लेप्टोस्पायरोसिस और स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, BMC ने जारी की चेतावनी
2026-07-16
-
सिर्फ मोटापे से ही नहीं टाइप-2 डायबिटीज का खतरा, शरीर की कमजोर मांसपेशियां भी बढ़ा सकती हैं इसका जोखिम
2026-07-14
-
पढ़ाई में नहीं लग रहा मन? फोकस बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आसान और असरदार टिप्स
2026-07-13