Fatty liver: आज की लाइफस्टाइल और आलस पन के कारण लोग बाहर से खाना ज्यादा पसंद करते हैं। धीरे-धीरे यह रोजमर्रा की आदत बन जाती है। इससे पेट तो भर जाता है, लेकिन शरीर को गैस, एसीडिटी और चर्बी की समस्या से जुझना पड़ता है। शरीर में चर्बी बढ़ने का सीधा असर लीवर पर पड़ता है, जिससे फैटी लिवर की समस्या बढ़ जाती है। एक्सपर्ट के मुताबिक इसे 'साइलेंट किलर' माना जाता है, जो शरीर को गंभीर बीमारियों को शिकार बना देता है।
आज के समय में लोग जंक फूड खान ज्यादा पसंद करते हैं, इसमें मौजूद खराब वसा, कैलोरी, चीनी और अधिक मात्रा में सोडियम का इस्तेमाल होता है, जिसके सेवन से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसमें सबसे ज्यादा लिवर की समस्या होती है, जिसे डॉक्टर की भाषा में फैटी लिवर कहते हैं। इसमें पहले से ही चर्बी होती है, लेकिन इस तरह के जंक फूड के सेवन से अतिरिक्त चर्बी जमा होने लगती है, जिससे लिवर कठोर हो जाता है और उसमे सूजन आने लगता है। इस कारण यह ठीक तरह से खून को साफ नहीं कर पाता है।
अगर आपको बिना किसी मेहनत के हर समय सुस्ती और कमजोरी महसूस हो रही है, तो यह फैटी लिवर का लक्षण हो सकता है। आपके पेट के दाहिनी ओर पसलियों के ठीक नीचे किसी तरह का दर्द हो रहा है या अचानक आपके शरीर का वजन कम हो रहा है इसके साथ ही गर्दन के आस-पास काले रंग के धब्बे दिख रहे हैं तो यह फैटी लिवर का कारण हो सकता है। इससे बचने के लिए आपको इस बात का ध्यान देना चाहिए कि, जब भी इस तरह के लक्षण दिखाई दे, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें और इन चीजों को अपनाकर अपने लिवर को स्वस्थ्य बनाएं।
अगर आपको इस तरह की समस्या है तो आप इसे शुरुआती दिनों में ही इसके लक्षण पता करके ठीक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। लिवर को एक ऐसा अंग माना जाता है, जो खुद को ठीक कर सकता है। उसे बस सही पोषण की जरुरत है। डॉक्टरों के मुताबिक आप अपने डाइट में बादाम, अखरोट और सनफ्लावर के बीज ले सकते हैं। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और लिवर की सूजन को कम करता है। इसके साथ ही आप पनीर, उबले अंडे, ग्रीक योगर्ट भी ले सकते हैं
अन्य प्रमुख खबरें
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'
आंखों में छोटी-सी दर्द हल्के में न लें, बन सकता है आई कैंसर का कारण
Work from home: वर्क फ्रॉम होम आपके लिए सुविधा या हेल्थ से समझौता
मछली खाने के शौकीन लोग जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगें लेने के देने
Onion Ginger Shampoo: प्याज-अदरक वाली शैम्पू, आपके बालों में कितना असरदार
Rose sharbat recipe: चिलचिलाती धूप में घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, शरीर को दें ठंडक का एहसास
Genetic test for cancer treatment: कैंसर से डरे नहीं, जेनेटिक टेस्ट से इलाज संभव
सुबह जल्दी उठना सेहत का राज या कुछ और, जानें असली कारण
Mother’s Day special: 2026 में कब है मदर्स डे?, क्या है हर साल डेट बदलने का कारण
आपके एसी से टपकता है पानी तो न हों परेशान, इन टिप्स को अपनाकर बनाएं यूजफुल
Summer tips: टेबल फैन को इन जगहों पर रखें, घर बन जाएगा एसी रूम