Dry fish side effects: भारत में बहुत लोग मछली खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग इसे पकाकर खाना पंसद करते हैं, तो कई लोग इसे सूखा खाना पसंद करते हैं। इसमें कई तरह की वैरायटी होती है जैसे- ग्रेवी फिश, फ्राई फिश, मछली का भरता और कुछ लोगों को मछली का अचार भी पसंद आता है। कई लोग सूखी मछली खाना पसंद करते हैं। इसे बनाने का प्रोसेस काफी अलग होता है और इसलिए इसे कुछ लोगों को नहीं खाना चाहिए। चलिए जानते हैं कि ड्राई फिश किन लोगों को नहीं खाना चाहिए?
मछली खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है और वे इसे बड़े चाव से खाते हैं। मछली में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। ज्यादातर लोग मछली को अलग- अलग तरीके से बनाकर खाते हैं, लेकिन कई लोगों को सूखी मछली खाना भी पसंद होता है, लेकिन यह कुछ लोगों को नहीं खानी चाहिए। जिन लोगों को पहले से ही किसी तरह की एलर्जी, किडनी की समस्या, हाई बीपी की दिक्कत है उन्हें सूखी मछली खाने से परहेज करना चाहिए। सूखी मछली को बनाने के लिए इसमें काफी मात्रा में नमक लगाया जाता है। इसके बाद धूप में अच्छी तरह सूखाकर फिर बेचा जाता है। इसे ज्यादातर केरल, पश्चिम बंगाल, गोवा और आसाम में बेचा जाता है।
इसे बनाने के सबसे पहले प्रोसेस में मछलियों पर खूब सारा नमक लगाया जाता है, जिससे इनमें सोडियम की मात्रा अधिक हो जाती है। इसलिए इसे एलर्जी, किडनी की समस्या, हाई बीपी से पीड़ित लोगों को नहीं खाना चाहिए। सूखी मछली को लम्बे समय तक सुरक्षित रखने का प्रोसेस काफी कठिन काम होता है। अगर गलती से भी इसमें किसी तरह के बैक्टीरिया लग जाये तो इस तरह की मछली खाने वाले के शरीर में उल्टी, दस्त, पेट दर्द, डायरिया, किडनी, लिवर, एसिडिटी, फूड पॉइजनिंग और टॉक्सिन बढ़ने की समस्या हो सकती है। लंबे समय तक सुरक्षित रहे इसके लिए कई तरह के केमिकल जैसे फॉर्मेलिन या कीटनाशक का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए भी यह सेहत के लिहाज से काफी नुकसानदायक हो सकता है।
सूखी मछली खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि इसे सही तरीके से तैयार किया गया हो। इसकी क्वालिटी को ध्यान में रखकर खरीदें। अगर मछली खरीदते समय उससे तेज दुर्गंध आए तो इस तरह की मछली बिल्कुल न खरीदें। इसको पकाने से पहले अच्छी तरह धो लें, जिससे इसका एक्स्ट्रा नमक निकल जाए। आप इसे गर्म पानी से भी साफ कर सकते हैं। इसे खाने के कई फायदे हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है और ओमेगा-3 फैटी होता है, जो दिमाग को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है।
अन्य प्रमुख खबरें
Onion Ginger Shampoo: प्याज-अदरक वाली शैम्पू, आपके बालों में कितना असरदार
Rose sharbat recipe: चिलचिलाती धूप में घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, शरीर को दें ठंडक का एहसास
Genetic test for cancer treatment: कैंसर से डरे नहीं, जेनेटिक टेस्ट से इलाज संभव
सुबह जल्दी उठना सेहत का राज या कुछ और, जानें असली कारण
Mother’s Day special: 2026 में कब है मदर्स डे?, क्या है हर साल डेट बदलने का कारण
आपके एसी से टपकता है पानी तो न हों परेशान, इन टिप्स को अपनाकर बनाएं यूजफुल
Summer tips: टेबल फैन को इन जगहों पर रखें, घर बन जाएगा एसी रूम
ऑडिशन ने दिलाई पहचान, जिम्मेदारी तले कहां दब गया DID का ये कंटेस्टेंट
Summer health tip:गर्मियों में आपके बोतल से आती है दुर्गंध अपनाएं ये घरेलु नुस्खे
Health tips for tea lover: अगर आप भी हैं टी-लवर तो जान लें, इसे पीने का सही समय
गर्मियों में ले रहें पेनकिलर हो जाइए सावधान, किडनी के लिए बड़ा खतरा
40 के बाद महिलाओं में ये बड़े बदलाव, छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी
आप भी हैं ओवरथिंकिंग के शिकार, समय रहते जानें इसका कारण
चिलचिलाती धूप में आपके पेट का ये हाल, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती
स्टाइलिश और कूल लुक के लिए 8 बेस्ट कॉटन कुर्ता, बजट सिर्फ 799