Health tips for tea lover: चाय पीने के मामले में भारत को एक ऐसा देश माना जाता है, जहां सबसे ज्यादा चाय का सेवन किया जाता है। ज्यादातर लोगों की गुड-मॉर्निंग बेड-टी के साथ होती है, जबकि कई लोग अब ग्रीन-टी पीना पसंद करते हैं। इसके साथ ही कुछ लोग ब्लैक-टी और ज्यादातर लोग दूध वाली चाय पीना पसंद करते हैं। चाय पीने के लिए लोग कभी भी समय नहीं देखते हैं, लेकिन आपके स्वास्थय को ध्यान में रखते हुए आपको ये जानना बेहद जरूरी है कि चाय पीने का सही समय क्या होता है।
ज्यादातर लोग बेड-टी पीना पसंद करते हैं, लेकिन सुबह आपका पेट खाली होता है, जिस कारण सुबह चाय पीने से कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है और कुछ समय बाद अल्सर का खतरा हो सकता है। कुछ लोग रात में खाना खाने के बाद या सोने से कुछ समय पहले चाय पीना पसंद करते हैं, जबकि यह आदत आपके लिए नींद न आने की समस्या और एसिडिटी पैदा कर सकता है।
जिन लोगों के शरीर में खून की कमी होती है और वो किसी तरह की आयरन की दवाएं ले रहे हैं तो यह आपके लिए मुसीबत ला सकता है। चाय में मौजूद टैनिन नामक तत्व भोजन से मिलने वाले आयरन को शरीर में सोखने से रोकते हैं। इससे आपका शरीर आयरन का लाभ नहीं उठा पाता है। इसलिए आयरन की दवा खाने वालों को चाय पीने से बचना चाहिए।
जब आप सुबह उठते हैं तो उस समय बेड-टी पीने के बजाय 1-2 घंटे के बाद जब आप नाश्ता कर रहे हों तब पीना चाहिए, क्योंकि खाली पेट चाय पीने से आपके पेट में गैस, एसिडिटी और नींद न आने की समस्या हो सकती है। हालांकि रात में चाय पीना भी आपके स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदेह है, लेकिन अगर आप किसी काम से नाइट-शिफ्ट में हैं तो पी सकते हैं, लेकिन इसके ज्यादा सेवन से बचना चाहिए।
अन्य प्रमुख खबरें
Rose sharbat recipe: चिलचिलाती धूप में घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, शरीर को दें ठंडक का एहसास
Genetic test for cancer treatment: कैंसर से डरे नहीं, जेनेटिक टेस्ट से इलाज संभव
सुबह जल्दी उठना सेहत का राज या कुछ और, जानें असली कारण
Mother’s Day special: 2026 में कब है मदर्स डे?, क्या है हर साल डेट बदलने का कारण
आपके एसी से टपकता है पानी तो न हों परेशान, इन टिप्स को अपनाकर बनाएं यूजफुल
Summer tips: टेबल फैन को इन जगहों पर रखें, घर बन जाएगा एसी रूम
ऑडिशन ने दिलाई पहचान, जिम्मेदारी तले कहां दब गया DID का ये कंटेस्टेंट
Summer health tip:गर्मियों में आपके बोतल से आती है दुर्गंध अपनाएं ये घरेलु नुस्खे
गर्मियों में ले रहें पेनकिलर हो जाइए सावधान, किडनी के लिए बड़ा खतरा
40 के बाद महिलाओं में ये बड़े बदलाव, छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी
आप भी हैं ओवरथिंकिंग के शिकार, समय रहते जानें इसका कारण
चिलचिलाती धूप में आपके पेट का ये हाल, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती
स्टाइलिश और कूल लुक के लिए 8 बेस्ट कॉटन कुर्ता, बजट सिर्फ 799