‘विश्व ओजोन दिवस पर प्रकृति की रक्षा का संकल्प लें’, CM भजनलाल समेत कई नेताओं ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील
खबर सार :-
16 सितंबर को पूरी दुनिया में ओजोन दिवस मनाया जाता है। ओजोन परत सूर्य की पराबैंगनी किरणों को पृथ्वी पर आने से रोकता है। यह पृथ्वी पर जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: ओजोन परत सूर्य की पराबैंगनी किरणों को सीधे पृथ्वी पर आने से रोकती है। पृथ्वी पर जीवन के लिए ओजोन परत बहुत जरूरी है। ओजोन परत के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने और पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाने के लिए हर साल 16 सितंबर को विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है।
विश्व ओजोन दिवस के मौके पर देशभर में ओजोन परत के संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग से लेकर कई प्रमुख नेताओं तक, बहुत से लोगों ने सोशल मीडिया पर लोगों से पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील की है।
पृथ्वी का भविष्य सुरक्षित करें
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग ने अपने आधिकारिक 'X' हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, "ओजोन परत बचाएं, पृथ्वी का भविष्य सुरक्षित करें।" विभाग ने बताया कि ओजोन परत एक प्राकृतिक कवच के रूप में काम करती है, जो पृथ्वी पर जीवन को सूरज की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाती है। मानव जीवन, वन्यजीवों, पेड़-पौधों और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए इसका संरक्षण बहुत जरूरी है। आइए, इस विश्व ओजोन दिवस पर हम ओजोन परत की रक्षा करने और पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें।
पर्यावरण के प्रति निभाएं अपनी जिम्मेदारी
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'X' पर एक पोस्ट में लिखा, "विश्व ओजोन दिवस पर, आइए हम सब कार्बन उत्सर्जन कम करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लें। हमारी जागरूक कोशिशें ही एक सुरक्षित पृथ्वी सुनिश्चित करेंगी।"
ये भी पढ़ेंः- धमतरी में वनांचल के विद्यार्थियों ने तकनीक से जोड़े नवाचार के कदम
प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का संदेश
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 'X' पर एक पोस्ट में लिखा कि विश्व ओजोन दिवस पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देता है। उन्होंने सभी से ओजोन परत के संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित पृथ्वी सुनिश्चित करने में योगदान देने की अपील की।
पर्यावरण व प्रकृति की रक्षा का संकल्प लें
वहीं, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 'X' पर एक पोस्ट में लिखा, "विश्व ओजोन दिवस के मौके पर आइए हम सब ओजोन परत के संरक्षण और पर्यावरण व प्रकृति की रक्षा का संकल्प लें।" उन्होंने कहा कि ओजोन परत हमारी पृथ्वी और जीवन की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक कवच है। इसे बचाना न केवल हमारी जिम्मेदारी है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के प्रति हमारा कर्तव्य भी है। विजय सिन्हा ने जनता से अपील की कि वे प्रकृति संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं और एक स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पृथ्वी बनाने में योगदान दें।
ओजोन परत की सुरक्षा भविष्य के लिए जरूरी
बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने 'X' पर एक पोस्ट में लिखा, "विश्व ओजोन दिवस के मौके पर आइए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करें। ओजोन परत की सुरक्षा हमारी पृथ्वी, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए बहुत जरूरी है। स्वच्छ हवा, स्वस्थ पर्यावरण और सुरक्षित पृथ्वी के संकल्प के साथ, आइए प्रकृति संरक्षण को हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी बनाएं।"
FAQ
1. विश्व ओजोन दिवस कब मनाया जाता है?
हर साल 16 सितंबर को विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है।
2. विश्व ओजोन दिवस क्यों मनाया जाता है?
लोगों में ओजोन परत के प्रति जागरूकता फैलाने और प्रकृति के संरक्षण का महत्व समझाने के उद्देश्य से विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है।
3. ओजोन परत क्यों जरूरी है?
ओजोन परत सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों को पृथ्वी पर आने से रोकता है। अगर ये किरणें पृथ्वी पर आएंगी तो लोगों में त्वचा का कैंसर, मोतियाबिंद जैसी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ओजोन परत केवल मनुष्य ही नहीं, बल्कि पेड़-पौधों और पशु-पक्षियों के लिए भी आवश्यक है।
4. ओजोन परत के संरक्षण के लिए क्या करना चाहिए?
ओजोन परत के संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण, प्रदूषण कम करने की कोशिश, ऊर्जा की बचत जैसे उपाय करने चाहिए।
ये भी पढ़ेंः- सरकार के हरित क्षेत्रफल बढ़ाने में मिला अपार जनसमर्थन, स्वच्छ हवा, नदी पुनरुद्धार में भी सब साथ
अन्य प्रमुख खबरें
-
दिल्ली में संशोधित ग्रैप नियम 1 नवंबर से लागू, कई वाहनों पर लगेगी रोक
2026-10-30
-
पलामू की नदियों को स्वच्छ बनाने की कवायद, कचरे का आकलन कर रहा प्रशासन
2026-10-29
-
हेल्पलाइन पर कर सकते हैं दिवाली पर शोर की शिकायतें, BMC ने दी जानकारी
2026-10-27
-
गुजरात का अंबाजी मंदिर होगा प्रदूषण मुक्त, प्रसाद पैकेजिंग की तैयारी
2026-10-26
-
'जल संचय जन भागीदारी' अभियान से ग्राउंड वॉटर रिचार्ज को मिली मजबूती
2026-10-26
-
मध्य प्रदेश का शहडोल वन बाघों और हाथियों के लिए है प्राकृतिक काॅरिडोर
2026-10-24
-
किन्नौर में पहली बार दिखा प्रवासी पक्षी ‘पैसिफिक गोल्डन प्लोवर’
2026-10-23
-
दिल्ली में ग्रैप—1 को लेकर कड़े कदम उठाएगी ट्रैफिक पुलिस
2026-10-22
-
Bhagalpur: जहाजों से गंगा में गिर रहा कचरा, पर्यावरण को हो सकता है गंभीर खतरा
2026-10-20
-
कटहल के छिलके से 10 मिनट में 90% फ्लोराइड साफ!
2026-10-14
-
महाराष्ट्र के राजोडी बीच पर चला स्वच्छता अभियान, 15 टन कचरा हटाया
2026-10-10
-
केवल देश की राजधानी नहीं, लाखों लोगों का घर है दिल्ली, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
2026-10-08
-
पूर्वानुमान बताएगा बाढ़ के हाल, आईआईटी मद्रास के पास है सटीक जवाब
2026-10-07
-
विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन अभयारण्य का रेतीला तट चकवा को पसंद, लाउडस्पीकर और पटाखों पर पाबंदी लागू
2026-10-07
-
world welfare day : बेजुबानों को भी उनका हक चाहिए
2026-10-04