Dhamaal 4 Box Office: 'धमाल 4' का जलवा बरकरार, पांचवें दिन किया इतना कलेक्शन
खबर सार :-
Dhamaal 4 Box Office Collection day 5: 'धमाल 4' ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही अपना दम दिखाया। वीकेंड के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि मंगलवार फिल्म एक बार फिर रफ्तार पकड़ा और जबरदस्त कलेक्शन किया।
खबर विस्तार : -
Dhamaal 4 Box Office Collection Day 5 : अजय देवगन स्टारर कॉमेडी-ड्रामा 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन भी मजबूत पकड़ बनाए रखी है और घरेलू और वैश्विक स्तर पर शानदार कमाई दर्ज की है। सामान्य कारोबारी दिनों में भी फिल्म की कमाई ने साबित कर दिया है कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज बरकरार है। हालांकि सोमवार को इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते हैं मंगलवार को इसने कितना कलेक्शन किया है।
पांचवें दिन किया इतना कलेक्शन
इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'धमाल 4' में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अंजलि आनंद, रवि किशन और संजय मिश्रा हैं। पहले दिन इस फिल्म ने 14 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला. दूसरे दिन शनिवार को इसने 22.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन यानी रविवार को इसने सबसे ज्यादा 28.50 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने चौथे दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई और इसने 8.75 करोड़ रुपये कमाए।
मंगलवार यानि पांचवें दिन खबर लिखे जाने तक इसने 6.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। देर रात ये आंकड़े बढ़ सकते हैं। अक्सर वीकडे की शुरुआत के बाद फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिलती है। लेकिन, 'धमाल 4' की कमाई में भारी गिरावट आई है। इसका कुल कलेक्शन 80.29 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म 100 करोड़ रुपये के कलेक्शन से काफी दूर है.
200 करोड़ के बजट से बनी फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपये है. इस हिसाब से फिल्म अच्छी कमाई कर रही है. ध्यान रहे कि यह लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है। पहली फिल्म साल 2007 में आई थी। दूसरी फिल्म 'डबल धमाल' साल 2011 में आई थी। तीसरी फिल्म 'टोटल धमाल' साल 2019 में रिलीज हुई थी। तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं।
इन दिनों सिनेमाघरों में 'धमाल 4' के साथ 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' प्रदर्शित हो रही हैं। लेकिन, दोनों ही फिल्में इसके सामने अच्छी कमाई नहीं कर पा रही हैं। 'धमाल 4' में दिखाया गया है कि समुद्र में खजाने के सुराग मिले हैं। समुद्र में समुद्री डाकू भी होते हैं. कुछ लोग खजाने की तलाश में निकले हैं. इस पूरे सफर में कॉमेडी का जबरदस्त डोज है।
'अल्फा' की रफ्तार पड़ी धीमी
दूसरी ओर आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल स्टारर स्पाई एक्शन फिल्म 'अल्फा' की रफ्तार दूसरे हफ्ते में काफी धीमी हो गई है। फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन सिर्फ 75 लाख रुपये का बिजनेस किया, जिससे इसका कुल घरेलू नेट कलेक्शन 54.35 करोड़ रुपये हो गया। अच्छी ओपनिंग के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखने में सफल नहीं रही।
'वेलकम टू द जंगल' ने 18वें दिन कमाए 55 लाख
उधर अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' भी अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंचती नजर आ रही है। फिल्म ने रिलीज के 18वें दिन महज 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू नेट बिजनेस 130.10 करोड़ रुपये हो गया है. फिलहाल सिनेमाघरों में 'धमाल 4' की मजबूत पकड़ के चलते बाकी फिल्मों की कमाई पर साफ असर दिख रहा है।
ये भी पढ़ेंः- सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना को लगाई फटकार, ठोका भारी भरकम जुर्माना
अन्य प्रमुख खबरें
-
रक्षाबंधन पर बाॅलीवुड में भाई-बहनों ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें
2026-08-28
-
रक्षाबंधन पर सुनें बॉलीवुड के ये सदाबहार गाने, आज भी हैं लोगों की पसंद
2026-08-28
-
एक फिल्म में रोमांस, दूसरी में भाई-बहन, इन सितारों ने फैंस को चौंकाया
2026-08-27
-
मुकेश की पुण्यतिथि पर नील नितिन मुकेश ने किया याद
2026-08-27
-
'Toxic' ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार शुरुआत, जानें पहले दिन की कमाई
2026-08-27
-
Toxic Movie Review: एक्शन-इमोशन और यश का स्वैग, क्लाइमैक्स करेगा हैरान
2026-08-26
-
पंचतत्व में विलीन हुए डायरेक्टर कुकू कोहली, बेटी ने दिया कंधा
2026-08-26
-
कृति सेनन रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन
2026-08-26
-
कंगना के बिकिनी कमेंट पर कृति सेनन ने दिया करारा जवाब
2026-08-25
-
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026: केरल की कैजिया लिज मैजो बनीं विजेता, जयपुर में सजा ताज
2026-08-24
-
यश की 'टॉक्सिक' ने एडवांस बुकिंग में की मोटी कमाई
2026-08-24
-
Mahakali Trailer: 'महाकाली' का दमदार टीजर जारी, अक्षय खन्ना ने उड़ाए होश
2026-08-24
-
'महाभारत' फेम दिग्गज एक्ट्रेस आशा सिंह का निधन
2026-08-24
-
बोलीं हर्षिता गौर, अब इमोशनली समझदार और मेंटली स्ट्रांग हूं
2026-08-22
-
'महावीर कर्ण' का टीजर जारी, बड़े पर्दे पर गूंजेगी 'महाभारत' के योद्धा की गाथा
2026-08-22