IND vs ZIM: भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे की टी-20 टीम घोषित, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
खबर सार :-
IND vs ZIM T-20 Series: भारत के ख़िलाफ़ तीन मैचों की T20 सीरीज़ शुरू होने से ठीक पहले, ज़िम्बाब्वे ने अपनी टीम में तीन अहम बदलाव किए; इसमें दो खिलाड़ियों की वापसी हुई और एक खिलाड़ी को पहली बार टीम में शामिल किया गया।
खबर विस्तार : -
IND vs ZIM T-20 Series: भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम की घोषित कर दी गई है। जिम्बाब्वे ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए है। विकेटकीपर-बल्लेबाज तफाद्जवा त्सिगा (Tafadzwa Tsiga) पहली बार 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। जबकि ऑलराउंडर वेस्ली मधेवेरे और तेज गेंदबाज न्यूमैन न्यामहूरी की जिम्बाब्वे की टी20 टीम में वापसी हुई है। ये तीन खिलाड़ी क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा और ताशिंगा मुसेकिवा की जगह लेंगे, जो हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेलने वाली टीम का हिस्सा थे। सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा।
बता दें कि सिकंदर रजा की कप्तानी में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और एकतरफा खेल दिखाते हुए एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज दोनों जीतीं। हालांकि, उन्हें टी20 सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। मेजबान टीम के सामने श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया की मुश्किल चुनौती होगी। उधर दूसरी तरफ टीम इंडिया को हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है।
कौन हैं Tafadzwa Tsiga जिन्हें पहली बार मिला मौका
32 साल के तफाद्जवा त्सिगा विकेटकीपर-बल्लेबाज है। जिन्होंने जिम्बाब्वे के लिए 10 टेस्ट मैच खेले हैं। हालांकि वह अभी तक व्हाइट-बॉल क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। ताफाद्ज़वा त्सिगा ने 24 फरवरी 2014 को 2013–14 लोगन कप में सदर्न रॉक्स के लिए अपना फर्स्ट-क्लास क्रिकेट डेब्यू किया। फरवरी 2017 में, जिम्बाब्वे क्रिकेट ने उन्हें उसी साल बाद में इंग्लैंड के दौरे के लिए अकादमी टीम में शामिल किया।
तफाद्जवा त्सिगा के अलावा मधेवेरे की टीम में वापसी हुई है, जो बांग्लादेश सीरीज के दौरान टेस्ट और वनडे टीम का हिस्सा थे। वह जुलाई 2025 के बाद पहली बार टी20 टीम में लौट रहे हैं। उन्होंने अब तक जिम्बाब्वे के लिए कुल 79 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वहीं, न्यामहूरी चोट से उबरने के बाद टीम में लौट रहे हैं। चोट के कारण वह बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाए थे। तनाका चिवंगा, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था, टीम में अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रहे हैं। टीम की कमान सिकंदर रजा के हाथों में होगी।
भारत बनाम जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज का शेड्यूल
भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की की टी20 सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा। जबकि सीरीज का दूसरा मैच 25 जुलाई और आखिरी मैच 26 जुलाई को खेला जाएगा। सीरीज के सभी मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। भारत और जिम्बाब्वे के बीच आखिरी मुकाबला टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 चरण के दौरान हुआ था, जहां भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया था। जिम्बाब्वे को वर्ल्ड चैंपियन भारत के खिलाफ खेलना एक बड़ी चुनौती होगी।
- पहला टी20: 23 जुलाई, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
- दूसरा टी20: 25 जुलाई, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
- तीसरा टी20: 26 जुलाई, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम
जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, वेस्ली माधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, मिल्टन शुंबा और तफदज्वा त्सिगा (विकेट कीपर)।
भारतः श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह।
ये भी पढ़ेंः- इन दोनों ऐप पर Cricket Fans नहीं देख पाएंगे India-Zimbabwe T20 Series के मैच, जानें... किस ऐप पर देख पाएंगे लाइव प्रसारण
अन्य प्रमुख खबरें
-
महिला टी20 एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत
2026-09-05
-
Womens Asia Cup 2026: भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, हेड टू हेड रिकॉर्ड
2026-09-05
-
भारत-जापान के बीच पहली बार खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मैच
2026-09-04
-
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से मेंडिस बाहर, असलांका होंगे कप्तान
2026-09-04
-
CPL 2026: दासुन शनाका की ऐतिहासिक पारी में टूटे कई रिकॉर्ड
2026-09-04
-
मंधाना ने शतक जड़ा लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने हांगकांग को हराया
2026-09-03
-
चमारी अट्टापट्टू का ऐतिहासिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से हराया
2026-09-03
-
Pakistan vs Thailand: एशिया कप में बड़े उलटफेर का शिकार होने से बचा पाकिस्तान
2026-09-02
-
SA vs ZIM: साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 43 रन से रौंदा
2026-09-01
-
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ T20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम घोषित
2026-09-01
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31