US Iran War: ट्रंप के होर्मुज स्ट्रेट पर 20 प्रतिशत टैरिफ वसूलने के ऐलान पर ईरान का पलटवार, खुद को बताया वास्तविक 'गार्डियन', कहा- हम करेंगे फैसला
खबर सार :-
यूएस प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आवागमन करने वाले जहाजों से 20 प्रतिशत टैरिफ वसूलने का ऐलान किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी नाकेबंदी फिर से लागू की गई है। ट्रंप की इस घोषणा के खिलाफ ईरान ने प्रतिक्रिया दी है। ईरान ने दावा किया है कि होर्मुज स्ट्रेट का वास्तविक गार्डियन ईरान ही है। ट्रंप ने टैरिफ लगाने का ऐलान आईआरजीसी के होर्मुज बंद करने की घोषणा के बाद किया है।
खबर विस्तार : -
US Iran War: यूएस प्रेसीडेंट ट्रंप के होर्मुज स्ट्रेट पर 20 प्रतिशत टैरिफ वसूलने के ऐलान पर ईरान ने पलटवार किया है। अमेरिका के होर्मुज स्ट्रेट का गार्डियन बनने और टैरिफ वसूलने की घोषणा पर ईरान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति की यह बात बिलकुल सही है कि सुरक्षा देने वाले को मुआवजा मिलना चाहिए, लेकिन 20 प्रतिशत टैरिफ बहुत ज्यादा है। साथ ही ईरान ने यह दावा किया है कि होर्मुज स्ट्रेट का वास्तविक गार्डियन ईरान ही है। दरअसल, ट्रंप ने यह ऐलान आईआरजीसी की ओर से होर्मुज बंद करने की घोषणा के बाद किया।
होर्मुज में अमेरिका ने लागू की नाकाबंदी
यूएस प्रेसीडेंट ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी नाकेबंदी फिर से लागू हो गई है। अमेरिकी सेना के अनुसार, वह 14 जुलाई को शाम 4 बजे से ईरानी बंदरगाहों में आवागमन करने वाले समुद्री ट्रैफिक की नाकेबंदी फिर से शुरू कर करेगी। अमेरिकी केंद्रीय कमान सेंटकॉम ने एक्स पर लिखा, अमेरिकी सेना ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों से आने-जाने वाले जहाजों के खिलाफ नाकेबंदी लागू करेगी।
सभी नाविकों को सलाह दी जाती है कि वे नोटिस टू मरीनर्स ब्रॉडकास्टिंग पर नजर रखें और ओमान की खाड़ी और होर्मुज स्ट्रेट के आसपास ऑपरेशन करते समय ब्रिज-टू-ब्रिज चैनल 16 पर अमेरिकी नेवी से कॉन्टेक्ट करें। इससे पूर्व होर्मुज में 13 अप्रैल से 18 जून तक नाकेबंदी लागू की गई थी। वाशिंगटन और तेहरान के अंतरिम समझौते पर पहुंचने के बाद इसे हटा लिया गया था।
'गार्डियन ऑफ द होर्मुज स्ट्रेट' के नाम से जाना जाएगा अमेरिका
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा, "अब से अमेरिका को 'गार्डियन ऑफ द होर्मुज स्ट्रेट' के नाम से जाना जाएगा। निष्पक्षता के आधार पर इस संवेदनशील समुद्री मार्ग की सुरक्षा पर होने वाले सभी खर्च की भरपाई के लिए यहां से गुजरने वाले प्रत्येक कार्गो पर 20 प्रतिशत शुल्क लिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, "होर्मुज स्ट्रेट खुला है और ईरान के साथ या उसके बिना भी खुला रहेगा।
हम 'ईरानी नाकाबंदी' को फिर से लागू कर रहे हैं। इसका मतलब है कि केवल ईरान के जहाजों या उसके ग्राहकों को ही इस मार्ग से आने-जाने से रोका जाएगा। बाकी सभी देशों को इस स्ट्रेट का निष्पक्ष और खुला उपयोग करने की पूरी अनुमति होगी। ट्रंप ने कहा कि इस व्यवस्था को लागू करने की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से शुरू की जाएगी।
दशकों से इस समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा करता रहा है अमेरिका
इस घोषणा से कुछ घंटे पहले ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में संकेत देते हुए कहा था, "हम होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा करेंगे और संभव है कि उसका संचालन भी करें। हम इस स्ट्रेट के संरक्षक बनेंगे। शायद हम खुद को 'गार्डियन एंजेल ऑफ द स्ट्रेट' भी कहें और इसके लिए हमें भुगतान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, "जब हम यह जिम्मेदारी निभाएंगे तो हमें उसका भुगतान भी मिलना चाहिए, क्योंकि दूसरे देश बेहद समृद्ध हैं और हमारे सहयोगी हैं।
हमसे यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि हम यह सब मुफ्त में करते रहें। ट्रंप का कहना था कि अमेरिका दशकों से इस रणनीतिक समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा करता रहा है, लेकिन उसे इसके बदले कभी कोई भुगतान नहीं मिला। उन्होंने कहा, "हमने 50 वर्षों से भी अधिक समय तक इस स्ट्रेट की सुरक्षा की है और इसके लिए हमें कभी कोई भुगतान नहीं मिला। अब हम इसकी सुरक्षा करेंगे और इसके बदले हमें भुगतान मिलेगा, और वह भी अच्छी-खासी राशि होगी।
अमेरिका ने ईरान पर शुरू किया लगातार तीसरा हमला
अमेरिका के सेंट्रल कमांड ने एक बयान में कहा कि अमेरिका ने सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को ईरान के खिलाफ लगातार तीसरा हमला शुरू किया है। यूएस, कोस्टल सर्विलांस सिस्टम, ड्रोन और मिसाइल क्षमताओं सहित ईरानी मिलिट्री एसेट्स को टारगेट कर रहा था। इस बीच, ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि ईरान पर सैन्य समझौता तोड़ने और रणनीतिक समुद्री मार्ग में ड्रोन भेजना जारी रखने का आरोप लगाने के बाद, अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट पर कंट्रोल कर लेगा और हमेशा के लिए इसकी सुरक्षा की निगरानी कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, उनके अधिकतर उपकरण खत्म हो गए हैं। उनकी एंटी-एयरक्राफ्ट गन, हमने कल रात उन्हें बहुत जोर से मारा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़त बनाने उतरेगा भारत
2026-10-08
-
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान
2026-10-08
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06