SL vs ENG T20: चोट के चलते कुसल मेंडिस और बिनुरा फर्नांडो सीरीज से बाहर, असलांका को बनाया गया टी20 का कप्तान
खबर सार :-
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से चोट के चलते नियमित कप्तान कुसल मेंडिस और तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो बाहर हो गए हैं। चरिथ असलांका को टी20 का कप्तान बनाया गया है। कुसल मेंडिस की जगह पवन रथनायके को टीम में शामिल किया गया है।
खबर विस्तार : -
SL vs ENG T20: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। श्रीलंका के वनडे और टी20 कप्तान कुसल मेंडिस और तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो चोट के चलते इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। कुसल मेंडिस की अनुपस्थिति में टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की कप्तानी चरिथ असलांका करेंगे। श्रीलंका क्रिकेट ने इसकी पुष्टि की।
हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं कुसल मेंडिस
श्रीलंका क्रिकेट ने अपने बयान में कहा, "कुसल मेंडिस और बिनुरा फर्नांडो इंग्लैंड के खिलाफ आने वाली टी20 सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे। दोनों खिलाड़ी लंका प्रीमियर लीग 2026 के दौरान लगी चोटों के बाद अभी भी रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। मेंडिस, जो इंग्लैंड सीरीज के लिए दोनों व्हाइट-बॉल टीमों के कप्तान थे, लंका प्रीमियर लीग के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं। वे टी20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे। फर्नांडो पीठ में लगी चोट की वजह से बाहर रहेंगे।
मेंडिस की जगह बल्लेबाज पवन रथनायके टीम में शामिल
श्रीलंका क्रिकेट ने मेंडिस की जगह शीर्ष क्रम के बल्लेबाज पवन रथनायके को टीम में शामिल किया है, जबकि दिलशान मदुश्का को फर्नांडो की जगह टीम में मौका दिया गया है। पूर्व कप्तान असलांका टी20 सीरीज में कप्तान होंगे। असलांका छह माह बाद टी20 फॉर्मेट में वापसी कर रहे हैं। टी20 विश्व कप 2026 के बाद से वह इस फॉर्मेट में नहीं खेले हैं। श्रीलंका क्रिकेट ने 15 सितंबर से शुरू होने वाली तीन टी20 और इतने ही वनडे मैचों के लिए टीम का नाम घोषित करते समय असलांका को उपकप्तान बनाया था। असलांका को तीन महीने पहले वनडे कप्तान के पद से हटाया गया था।
श्रीलंका वनडे टीम: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कामिंडू मेंडिस, चरिथ असलांका (उपकप्तान), कुसल मेंडिस (कप्तान), जनिथ लियानागे, पवन रथनायके, दासुन शनाका, वानिंदू हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, महेश तिक्षाणा, सचिंदू कोलोम्बगे, दुष्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।
श्रीलंका टी20 टीम: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, लाहिरू उदारा, कामिंडू मेंडिस, चरिथ असलांका (कप्तान), जनिथ लियानागे, दासुन शनाका, दुनिथ वेलालागे, वानिंदु हसरंगा, महेश तिक्षाणा, थारिंडू रथनायके, दुष्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा, नुवान तुषारा, पवन रथनायके, दिलशान मदुशंका।
ये भी पढ़ें- CPL 2026: 12 छक्के और 8 चौके... दासुन शनाका के तूफानी शतक में उड़े कई रिकॉर्ड
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02
-
डरबन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में हार्पर-मैडिनसन शामिल
2026-10-02
-
Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान में गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2026-10-01
-
गिल ने 223 रन बनाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने चेज किया बड़ा लक्ष्य
2026-10-01
-
वेस्टइंडीज ने वनडे में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, 3 बल्लेबाजों ने ठोका शतक
2026-09-30
-
IND vs WI 2nd ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज, जॉन कैंपबेल ने जड़ा तूफानी शतक
2026-09-30
-
Asian Games 2026: सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका में होगी भिड़ंत
2026-09-29
-
एक देश की धरती पर सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने Virat Kohli
2026-09-28
-
IND vs WI 1st ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नमन धीर ने किया डेब्यू
2026-09-27