CPL 2026: 12 छक्के और 8 चौके... दासुन शनाका के तूफानी शतक में उड़े कई रिकॉर्ड
खबर सार :-
CPL 2026 Dasun Shanaka Century: श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर दासुन शनाका ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में सबसे तेज सेंचुरी जड़कर इतिहास रच दिया है। जबरदस्त बैटिंग करते हुए शनाका ने सिर्फ 39 गेंदों में सेंचुरी पूरी की।
खबर विस्तार : -
CPL 2026 Dasun Shanaka: श्रीलंकाई बल्लेबाज दासुन शनाका ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (Caribbean Premier League 2026) के 25वें मैच में इतिहास रच दिया। सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के लिए खेलते हुए, शनाका ने लीग के इतिहास की सबसे तेज शतक (Dasun Shanaka Century) लगाया। शनाका के ऐतिहासिक शतक की बदौलत, सेंट किट्स ने सेंट लूसिया किंग्स को 137 रनों के बड़े अंतर से हराया।
सेंट लूसिया किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। जॉनसन चार्ल्स और काइल मेयर्स ने सेंट किट्स के लिए पारी की शुरुआत की। शुरुआत खराब रही और मेयर्स सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए; टीम का स्कोर 8 रन था जब उनका विकेट गिरा। यहां से चार्ल्स और फ्लेचर ने दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 81 रनों की साझेदारी की। चार्ल्स 23 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए।
वार्नर पार्क में दिखा 'शनाका शो'
इसके बाद, चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए Dasun Shanaka और फ्लेचर ने तीसरे विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी की। 13.1 ओवर में 128 के स्कोर पर फ्लेचर तीसरे विकेट के तौर पर आउट हुए। उन्होंने 38 गेंदों में 64 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 6 चौके शामिल थे। इसके बाद, वार्नर पार्क में 'शनाका शो' देखने को मिला। कोई भी गेंदबाज शनाका के तूफानी शॉट्स से बच नहीं सका। फ्लेचर के आउट होने के बाद, टीम के ज्यादातर रन शनाका के बल्ले से ही आए।
ये भी पढ़ेंः- 5 रन 7 विकेट...चमारी अट्टापट्टू का ऐतिहासिक कारनामा, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को बुरी तरह से रौंदा
श्रीलंका के दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 43 गेंदों में नाबाद 121 रनों की पारी खेली जिसमें 12 छक्के और 8 चौके शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 281.40 रहा। शनाका ने सिर्फ 39 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की, जो CPL इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी है। क्रीज पर उनके साथ हसरंगा थे, जो 6 गेंदों पर 9 रन बनाकर नाबाद रहे। शनाका ने आखिरी ओवर में जमकर कहर बरपाया और अकेले 28 रन बटोर ठोक दिए। कियोन गैस्टन के इस ओवर में उन्होंने 4 छक्के और एक चौका जड़ा। पेट्रियट्स ने आखिरी 5 ओवरों में कुल 93 रन ठोक दिए, जिसमें 10 छक्के शामिल रहे। जिससे टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
98 रनों पर सिमट गई सेंट लूसिया
236 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, सेंट लूसिया की टीम 13.5 ओवर में सिर्फ 98 रनों पर ऑलआउट हो गई और 137 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई। अगर ओपनर टिम सीफर्ट ने 36 गेंदों पर 50 रनों की पारी न खेली होती, तो हार का अंतर और भी बड़ा हो सकता था। सेंट किट्स के लिए जेरेमिया लुईस ने 2.5 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट लिए। वानिंदु हसरंगा और एशमीड नेड ने दो-दो विकेट लिए, जबकि नसीम शाह ने एक विकेट लिया। दासुन शनाका को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
शनाका के तूफानी शतक में उड़े कई रिकॉर्ड
दासुन शनाका ने CPL के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाया। इस मैच में, शनाका 10वें ओवर में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, जब सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की पारी में 64 गेंदें बची थीं। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और विरोधी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। शनाका ने तेजी से अर्धशतक पूरा किया और फिर सिर्फ 39 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। इस कारनामे के साथ, वे CPL के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले, सबसे तेज CPL शतक का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से आंद्रे रसेल, टिम सीफर्ट और शिमरोन हेटमायर के नाम था। इन तीनों खिलाड़ियों ने 40 गेंदों में शतक बनाए थे, लेकिन शनाका ने एक गेंद कम खेलकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
CPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज
- 39 गेंद – दासुन शनाका (श्रीलंका)
- 40 गेंद – आंद्रे रसेल (वेस्टइंडीज)
- 40 गेंद – टिम साइफर्ट (वेस्टइंडीज)
- 40 गेंद – शिमरोन हेटमायर (वेस्टइंडीज)
- 41 गेंद – शाई होप (वेस्टइंडीज)
FAQ...
1. CPL 2026 में दासुन शनाका ने किस टीम के खिलाफ यह ऐतिहासिक शतक लगाया ?
श्रीलंकाई बल्लेबाज दासुन शनाका यह शतक सेंट लूसिया किंग्स (Saint Lucia Kings) के खिलाफ लगाया।
2. सीपीएल 2026 में दासुन शनाका ने अपना शतक कितनी गेंदों में पूरा किया ?
दासुन शनाका ने मात्र 39 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह 43 गेंदों में 121 रन बनाकर नाबाद लौटे।
3. दासुन शनाका ने CPL में सबसे तेज शतक का किसका रिकॉर्ड तोड़ा?
शनाका ने आंद्रे रसेल, टिम सीफर्ट और शिमरोन हेटमायर के संयुक्त रिकॉर्ड को तोड़ा। तीनों खिलाड़ियों ने 40 गेंदों में शतक लगाया था। जबकि शनाका ने 39 गेंदों में शतक लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।
ये भी पढ़ेंः- IND W vs HKC W: मंधाना ने शतक जड़ा लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, हांगकांग को हराकर सेमीफाइनल में भारत
अन्य प्रमुख खबरें
-
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से मेंडिस बाहर, असलांका होंगे कप्तान
2026-09-04
-
मंधाना ने शतक जड़ा लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने हांगकांग को हराया
2026-09-03
-
चमारी अट्टापट्टू का ऐतिहासिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से हराया
2026-09-03
-
Pakistan vs Thailand: एशिया कप में बड़े उलटफेर का शिकार होने से बचा पाकिस्तान
2026-09-02
-
SA vs ZIM: साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 43 रन से रौंदा
2026-09-01
-
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ T20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम घोषित
2026-09-01
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30