Pak vs Sri : श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, हिटमैन रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
खबर सार :-
Pak vs Sri : दासुन शनाका (Dasun Shanaka0 ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 8 छक्के लगाकर रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया, और T20 वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
खबर विस्तार : -
Pak vs Sri : पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर 8 मैच में श्रीलंका को पाकिस्तान (Pakistan vs Sri Lanka) ने 5 रन से हरा दिया। भले ही श्रीलंका को पाकिस्तान से 5 रन से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन कप्तान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। उन्होंने जो पारी खेली, उसने सबका दिल जीत लिया। शनाका ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और अपनी पारी में आठ छक्के मारे। इन छक्कों के साथ, ही शनाका ने भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को पीछे छोड़ दिया।
Pak vs Sri : शनाका ने तोड़ा रोहित का बड़ा रिकॉर्ड
इसी के साथ ही Dasun Shanaka टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान बन गए। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे दासुन शनाका ने 31 गेंदों में 8 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 76 रन की ताबड़तोड़ नाबाद पारी खेली। इसके साथ ही, दासुन के T20 वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर 21 छक्के हो गए। वह टी20 वर्ल्ड कप के दौरान कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं।
इस मामले में, Dasun Shanaka ने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 19 छक्के लगाए थे। जबकि क्रिस गेल और जोस बटलर 17-17 छक्कों के साथ लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 16 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं। इसके अलावा दासुन शनाका के आठ छक्के किसी श्रीलंकाई बैट्समैन द्वारा T20 इनिंग में लगाए गए सबसे ज़्यादा छक्के हैं, उन्होंने 2017 में इंदौर में भारत के खिलाफ़ कुसल परेरा के सात छक्कों को पीछे छोड़ दिया।
T20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
दासुन शनाका- 21 छक्के
रोहित शर्मा- 19 छक्के
क्रिस गेल- 17 छक्के
जोस बटलर-17 छक्के
एमएस धोनी-16 छक्के
जमान और फरहान की तूफानी पारी
मैच की बात करें तो टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान ने तय ओवरों में आठ विकेट खोकर 212 रन बनाए। फखर जमान (Fakhar Zaman) और साहिबज़ादा फरहान (Sahibzada Farhan) की ओपनिंग जोड़ी ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 15.5 ओवर में 176 रन जोड़े। फखर जमान 42 गेंदों पर 84 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें उन्होंने 4 छक्के और 9 चौके लगाए।
इसके बाद पाकिस्तान की पूरी टीम लड़खड़ा गई। हालांकि, साहिबज़ादा फरहान ने दूसरे छोर पर हिम्मत बनाए रखी और 5 छक्कों और 9 चौकों की मदद से शतक लगाया (100 रन) लगाया। ओपनर्स के अलावा कोई और खिलाड़ी डबल फिगर तक नहीं पहुंचा। श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने सबसे ज़्यादा तीन विकेट लिए,जबकि दासुन शनाका ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा दुष्मंथा चमीरा ने एक विकेट लिया।
Pakistan vs Sri Lanka: 5 रन से हार गई श्रीलंका
जवाब में, श्रीलंकाई टीम तय ओवरों में 6 विकेट खोकर सिर्फ़ 207 रन ही बना पाई। पवन रत्नायके ने 37 गेंदों पर 58 रन बनाए। जबकि कप्तान दासुन शनाका ने 31 गेंदों पर नाबाद 76 रनों की पारी खेली। कप्तान की पारी में 8 छक्के और 2 चौके शामिल थे। पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद ने सबसे ज़्यादा तीन विकेट लिए, जबकि शाहीन अफ़रीदी, नसीम शाह और मोहम्मद नवाज़ ने एक-एक विकेट लिया। श्रीलंका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 28 रन चाहिए थे। कैप्टन शनाका ने पहली चार गेंदों पर 22 रन बनाए, जिसमें एक चौका और लगातार तीन छक्के शामिल थे। हालांकि, शाहीन ने आखिरी दो गेंदों पर वाइड लाइन बॉलिंग करके पाकिस्तान को शर्मनाक हार से बचा लिया।
Pakistan vs Sri Lanka: सेमीफाइनल से बाहर हुआ पाकिस्तान
पाकिस्तान ने मैच पांच रन से जीत लिया, लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचने की उनकी उम्मीदें टूट गईं। दरअसल सेमीफाइनल में पहुंचने और नेट रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ने के लिए पाकिस्तान को श्रीलंका को 147 रन से कम पर रोकना था। सलमान आगा की अगुआई वाली टीम को करीब 64 रन से जीतना था। लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए। इसी के साथ ही पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों टी20 विश्व कप से बाहर हो गए।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27