PAK vs AUS 3rd ODI: तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से रौंदकर पाकिस्तान ने 2-1 से जीती सीरीज
खबर सार :-
PAK vs AUS 3rd ODI: पाकिस्तान की टीम ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया और सीरीज़ 2-1 से अपने नाम की। हालांकि पाकिस्तान को यह मैच जीतने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
खबर विस्तार : -
PAK vs AUS 3rd ODI: पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान (Pakistan ) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) को 4 विकेट से हरा दिया। गद्दाफी स्टेडियम खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम सिर्फ 157 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान ने 158 रन का लक्ष्य 41.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैचों की ODI सीरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली।
PAK vs AUS 3rd ODI: 158 रन चेज करने में पाकिस्तान के हाथ-पांव फूले
लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। साहिबज़ादा फरहान सिर्फ़ 6 रन बनाकर नाथन एलिस का शिकार बने। जबकि माज़ सदाकत अच्छी शुरुआत का फ़ायदा नहीं उठा सके और 26 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गए। गाज़ी गोरी सिर्फ़ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सलमान आगा कोई खास असर नहीं डाल सके और 15 रन पर आउट हो गए। हालांकि बाबर आजम ने 84 गेंदों में 40 रन बनाए और एक छोर संभाले रखा।
इसके अलावा अब्दुल समद और शादाब खान के बीच 49 रनों की अटूट साझेदारी हुई, जिससे पाकिस्तान को 4 विकेट से जीत मिली। शादाब 42 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि अब्दुल 18 रन पर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू कुहनेमैन सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, जिन्होंने 3 विकेट लिए, जबकि नाथन एलिस और मैथ्यू शॉर्ट ने एक-एक विकेट लिया।
Pakistan beat Australia: पाकिस्तान के गेंदबाजों ने बरपाया कहर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बहुत खराब रही। मैथ्यू शॉर्ट बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। वहीं, मार्नस लाबुशेन 19 रन पर आउट हो गए। एलेक्स कैरी को हारिस रऊफ़ ने 19 रन पर बोल्ड किया, जबकि कैमरन ग्रीन सिर्फ़ 7 रन बनाकर आउट हुए। मैट रेनशॉ (4 रन) और कूपर कोनोली (3 रन) भी बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा सके और पूरी टीम 157 रन पर ऑलआउट हो गई।
जोश इंग्लिस 71 गेंदों में 65 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे उन्होंने 8 चौके और एक छक्का लगाया लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाज़ों का साथ नहीं मिला। गेंदबाजी में, कप्तान शाहीन अफरीदी ने 30 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि अबरार अहमद और शादाब खान ने दो-दो विकेट लिए।
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND W vs BAN W: बांग्लादेश को हराकर एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत
2026-09-11
-
PAK vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन जारी
2026-09-10
-
ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीती दलीप ट्रॉफी
2026-09-10
-
पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने तेज गेंदबाज रजाउल्लाह की तारीफ की
2026-09-10
-
Bangladesh vs UAE: यूएई को हराकर एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश
2026-09-09
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम घोषित
2026-09-08
-
Pakistan vs Hong Kong: हांगकांग को रौंदकर सेमीफाइनल में पाकिस्तान
2026-09-08
-
शेफाली को 'इशारा' करना फातिमा सना को पड़ा भारी, बैन का खतरा मंडराया
2026-09-07
-
Duleep Trophy में दोहरा शतक ठोक ईशान किशन ने रचा इतिहास
2026-09-07
-
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-07
-
UP T20 League: रिंकू की कप्तनी में मेरठ मेवरिक्स ने जीता खिताब
2026-09-07
-
IND W vs PAK W: हार के साथ पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
2026-09-06
-
महिला टी20 एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत
2026-09-05
-
Womens Asia Cup 2026: भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, हेड टू हेड रिकॉर्ड
2026-09-05
-
भारत-जापान के बीच पहली बार खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मैच
2026-09-04