IND vs SA 3rd ODI: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका , टॉस जीतकर टीम इंडिया ने चुनी गेंदबाजी, तिलक वर्मा को मिला मौका
खबर सार :-
IND vs SA 3rd ODI Live Score: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे निर्णायक वनडे में टीम इंडिया टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। रायपुर में जीत के बाद नांद्रे बर्गर और टोनी डी जोरजी की चोट ने साउथ अफ्रीकी टीम से बाहर हो गए है। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है, ऐसे में दोनों ही टीम इसे अपने नाम कर सकती हैं।
खबर विस्तार : -
IND vs SA 3rd ODI Live Score: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज का फाइनल मुकाबला आज विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक अहम बदलाव किया है। जबकि साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम में दो बदलाव किए। भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच चल रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में दो रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। पहला मैच जहां टीम इंडिया ने जीता, वहीं दूसरे में साउथ अफ्रीका ने रोमांच की सारी हदें पार करते हुए भारत द्वारा दिए गए 358 रनों के टारगेट को हासिल कर लिया, और विदेशी धरती पर चेज करते हुए अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
IND vs SA 3rd ODI Live Score: तिलक वर्मा को मौका मिला
बता दें कि आखिरी वनडे मैच में वॉशिंगटन सुंदर को टीम से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह तिलक वर्मा को इंडियन प्लेइंग XI में शामिल किया गया। जबकि साउथ अफ्रीका ने दो बदलाव किए है। अफ्रीका ने नंद्रे बर्ग (Nandre Burger )र और टोनी डेज़ोर्गी को प्लेइंग XI से बाहर कर दिया गया। उकी जगह रयान रिकेल्टन और ओटनील बार्टमैन को मौका दिया गया।
IND vs SA 3rd ODI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
India Playing XI: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह।
South Africa playing XI: एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, रुबिन हरमन, डेवाल्ड ब्रूइस, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज।
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs NZ 2nd ODI: बारिश प्रभावित दूसरे वनडे में भारत को DLS से मिली जीत
2026-11-07
-
IND vs NZ 2nd ODI: भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर,134 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड
2026-11-07
-
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक लिया संन्यास
2026-11-07
-
सहवाग—रायचंदानी का अर्धशतक, भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया
2026-11-06
-
IND vs NZ: न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका ! डेवोन कॉनवे वनडे सीरीज से बाहर
2026-11-06
-
Virat Kohli Birthday: कोहली के शरीर पर बने 13 'टैटू' के पीछे छिपे हैं राज
2026-11-05
-
IND vs NZ 1st ODI: भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया
2026-11-04
-
IND vs NZ 1st ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 185 रनों पर किया ढेर
2026-11-04
-
रणजी ट्रॉफी में उर्विल पटेल ने जड़ा तूफानी दोहरा शतक
2026-11-03
-
IND vs NZ ODI: न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका, कॉनवे पहले वनडे से बाहर
2026-11-03
-
आईसीसी रैंकिंग में वैष्णवी शर्मा ने लगाई 53 पायदान की लंबी छलांग
2026-11-03
-
Glenn Maxwell Retirement: मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-11-03
-
ICC ODI Rankings: अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में किया बड़ा उलटफेर
2026-11-02
-
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे, टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2026-11-02
-
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने 5वें टी20 में भारत को 7 विकेट से हराया
2026-11-01