IND W vs ENG W Test: भारतीय टीम ने पहली पारी में बनाए 285 रन, मंधाना-हरमनप्रीत और दीप्ति ने जड़ा अर्धशतक
खबर सार :-
IND W vs ENG W Test: स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा के योगदान से भारतीय महिला टीम पहली पारी में 285 रन बनाने में सफल रही।
खबर विस्तार : -
IND W vs ENG W Test: ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर शुक्रवार को शुरू हुए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारतीय महिला टीम की पहली पारी 285 रनों पर समाप्त हुई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और उसने शुरुआती दौर में ही शैफाली वर्मा और यास्तिका भाटिया के विकेट गंवा दिए। शैफाली 4 और यास्तिका 12 रन बनाकर आउट हुईं। जब टीम का स्कोर 2 विकेट पर 37 रन था, तब जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की और टीम का स्कोर 101 तक पहुंचाया। इस स्कोर पर जेमिमा 35 रन बनाकर आउट हो गईं।
मंधाना-हरमनप्रीत ने जड़े अर्धशतक
मंधाना ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ चौथे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की। ऐसा लग रहा था कि मंधाना शतक की ओर बढ़ रही हैं, लेकिन वह 83 रन पर आउट हो गईं। 108 गेंदों की अपनी पारी में मंधाना ने 11 चौके और 1 छक्का लगाया। मंधाना के आउट होने के बाद हरमनप्रीत कौर भी अपना विकेट गंवा बैठीं; 202 के टीम स्कोर पर वह पांचवें विकेट के रूप में आउट हुईं। कौर ने अर्धशतक लगाया और 121 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने बल्ले से अहम योगदान दिया और आउट होने से पहले 87 गेंदों में 57 रन बनाए। दीप्ति के अर्धशतक की बदौलत ही भारतीय टीम 285 रनों के स्कोर तक पहुंच सकी।
स्मृति मंधाना ने लगाया सबसे तेज़ अर्धशतक
स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में सिर्फ़ 50 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। शुरुआत में वह धीमी लग रही थीं, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया और तेज़ी से रन बनाते हुए अर्धशतक पूरा किया। 50 गेंदों में 50 रन पूरे करके, उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा और महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ अर्धशतक (सामना की गई गेंदों के आधार पर) लगाने वाली भारतीय बल्लेबाज़ों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गईं।
- 42 गेंदें – संगीता डबीर बनाम इंग्लैंड, कोलकाता, 1995
- 49 गेंदें – शुभा सतीश बनाम इंग्लैंड, मुंबई DYP, 2023
- 50 गेंदें – स्मृति मंधाना बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स, 2026
- 51 गेंदें – स्मृति मंधाना बनाम ऑस्ट्रेलिया, करारा, 2021
- 54 गेंदें – ऋचा घोष बनाम दक्षिण अफ्रीका, चेन्नई, 2024
सोफी एक्लेस्टोन ने लिए सबसे ज़्यादा विकेट
इंग्लैंड के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने 3 विकेट लिए, जबकि लॉरेन फिलर, इज़ी वोंग और मैडी विलियर्स ने 2-2 विकेट लिए। लॉरेन बेल ने 1 विकेट लिया। यह खबर लिखे जाने तक, इंग्लैंड ने 7 ओवर में 1 विकेट खोकर 13 रन बना लिए थे। अपना आखिरी मैच खेल रहीं टैमी ब्यूमोंट, क्रांति गौड़ की गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हो गईं। माया बाउचर (9*) और हीथर नाइट (1*) अभी भी क्रीज़ पर डटी हुई हैं।
ये भी पढ़ेंः- IND vs ENG: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहली बार जीती टी20 सीरीज, चौथे मैच में टीम इंडिया को बुरी तरह से रौंदा
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़त बनाने उतरेगा भारत
2026-10-08
-
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान
2026-10-08
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03