IND vs ENG: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहली बार जीती टी20 सीरीज, चौथे मैच में टीम इंडिया को बुरी तरह से रौंदा
खबर सार :-
IND vs ENG 4th T20I Highlights: इंग्लैंड ने भारत को चौथे T20 मैच में 8 ओवर बाकी रहते हुए हरा दिया। भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने पहली बार टी20 सीरीज़ कब्जा किया। भारतीय टीम ने ब्रिस्टल में 159 रन का लक्ष्य रखा था।
खबर विस्तार : -
IND vs ENG 4th T20I: इंग्लैंड में भारतीय क्रिकेट टीम का खराब प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को खेले गए चौथे T20 इंटरनेशनल मैच में मेजबाज इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। टीम इंडिया ने कप्तान श्रेयस अय्यर के नाबाद 80 रनों के दम पर 158 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में अंग्रेजों ने 13.5 ओवर में 1 विकेट पर 159 रन बनाकर एकतरफ अंदाज में जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की T20 सीरीज़ में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। यह पहला मौका है जब इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ कोई द्विपक्षीय T20 इंटरनेशनल सीरीज जीती है।
India vs England: इंग्लैंड ने पहली बार जीती सीरीज
इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच छह द्विपक्षीय सीरीज खेली गई थीं। जिसमें टीम इंडिया ने पांच जीती थीं, जबकि एक सीरीज़ 1-1 से ड्रॉ रही थी। आयरलैंड के बाद, अब भारत इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज हार गया है। पिछली बार टीम इंडिया को लगातार दो द्विपक्षीय सीरीज में हार 2019 में मिली थी, जब उन्हें न्यूजीलैंड और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने हराया था।
भारतीय बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन जारी
चौथे T20 मैच की बात करें तो भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन खराब रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए, टीम इंडिया अपने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर सिर्फ़ 158 रन ही बना सकी। कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार पारी खेली और 49 गेंदों पर दमदार 80 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर से फ्लॉप रहे और सिर्फ़ 15 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, अभिषेक शर्मा ने भी 16 रन बनाए पाए।
इसके अलावा ईशान किशन और तिलक वर्मा का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा। दोनों ने क्रमशाः 4 और 11 रन बनाए। जबकि शिवम दुबे ने 23 गेंदों पर 22 रन बनाए और विल जैक्स की गेंद पर टॉम बैंटन के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। वॉशिंगटन सुंदर 5 और अक्षर पटेल सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने 2-2 विकेट लिए, जबकि विल जैक्स और आदिल रशीद को 1-1 सफलता मिली।
साल्ट-ब्रूक की दमदार शतकीय साझेदारी
इंग्लैंड ने 159 रनों के लक्ष्य को सिर्फ़ 13.5 ओवर में हासिल कर लिया और सिर्फ़ एक विकेट गंवाया। इंग्लैंड की टीम के लिए फिल साल्ट 42 गेंदों पर 59 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कप्तान हैरी ब्रूक ने सिर्फ़ 35 गेंदों पर 79 रनों की तूफानी पारी खेली। ब्रूक ने अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए। हालांकि, जोस बटलर सिर्फ़ 8 रन ही बना सके। फिलहाल इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से बढ़त बना ली है। सीरीज का पांचवां व अंतिम मुकाबला 11 जुलाई को साउथैम्पटन में खेला जाएगा।
भारत : अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड : फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग।
ये भी पढ़ेंः- Ind vs Eng 4th T20: करो या मरो मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, सुंदर-कृष्णा की वापसी
अन्य प्रमुख खबरें
-
India vs Sri Lanka: ऋषभ पंत ने ध्वस्त किया धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2026-08-24
-
Karn Sharma ने क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-23
-
SL vs IND: भारत ने पहले दिन बनाए 300 रन, पडिक्कल ने ठोका दूसरा शतक
2026-08-23
-
AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को रौंदकर लिया बदला
2026-08-23
-
SL vs IND: भारत ने टॉस जीत किया गेंदबाजी का फैसला, सारांश जैन का डेब्यू
2026-08-23
-
SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में गिल तोड़ेंगे कई रिकॉर्ड्स
2026-08-22
-
AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, 64 रनों पर सिमटा
2026-08-22
-
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण घरेलू सीजन से हुए बाहर
2026-08-20
-
ENG vs PAK: पाकिस्तान की पहली पारी 171 रनों पर सिमटी, इंग्लैंड की सधी शुरुआत
2026-08-20
-
श्रीलंका पर मिली जीत के बाद भारत ने WTC फाइनल की उम्मीदें रखी जिंदा
2026-08-19
-
IND vs SL: गाले टेस्ट में भारत की बड़ी जीत, मानव सुथार ने झटके 10 विकेट
2026-08-19
-
रूट पर होगा टेस्ट फॉर्मेट में इंग्लैंड के प्रदर्शन में सुधार का दबाव
2026-08-19
-
गाले टेस्ट मैच में जीत के लिए टीम इंडिया को सिर्फ 6 विकेट की दरकार
2026-08-18
-
IND vs SL: भारत ने दूसरी पारी बनाए 193 रन, श्रीलंका को मिला 372 रन का लक्ष्य
2026-08-18
-
IND vs SL 1st Test: श्रीलंका की पहली पारी 284 रनों पर सिमटी
2026-08-17