Ind Vs Zim: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दूसरे टी20 में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
खबर सार :-
IND vs ZIM 2nd T20I: भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच दूसरा T20I आज हरारे में खेला जाएगा। टीम इंडिया की नज़र सीरीज़ जीतने पर होगी, जबकि ज़िम्बाब्वे वापसी करने और मुक़ाबले में रोमांच लाने की कोशिश करेगा। इस मैच में पांच खिलाड़ियों पर नजर होगी।
खबर विस्तार : -
India vs Zimbabwe 2nd T20 Live Score: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार 25 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। भारत पहला टी20 मैच 7 विकेट से जीता था। दूसरे मैच में टीम इंडिया सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि जिम्बाब्वे की नजरें सीरीज 1-1 से बराबरी करने पर होंगी। इस मैच में उन पांच खिलाड़ियों पर नजर होगी जो दूसरे टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।
दूसरे टी20 में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
1- ईशान किशन
जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के पहले मैच में ईशान किशन अच्छी लय में दिखे थे। उन्होंने 24 गेंदों पर 35 रनों की तूफीनी पारी खेली थी। जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे। ऐसे में, वह दूसरे टी20 इंटरनेशनल में भी तूफानी बल्लेबाजी कर सकते हैं। दरअसल इंग्लैंड दौरे पर बल्ले से कोई खास कमाल न कर पाने के बाद, ईशान जिम्बाब्वे के कमजोर बॉलिंग अटैक के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।
2- वैभव सूर्यवंशी
पहले मैच के हीरो रहे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर एक बार फिर सबकी नजरें पर होंगी। वैभव ने पहले T20 में सिर्फ 19 गेंदों पर 50 रनों की शानदार पारी खेली थी। वैभव में अकेले दम पर मैच का पासा पलटने की काबिलियत है। उन्होंने सीरीज के पहले ही मैच में यह कारनामा करके दिखाया था। हरारे के मैदान पर भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। इससे पहले वैभव इसी मैदान पर शतक भी लगा चुके है।
3- मयंक यादव
लंबे समय बाद मयंक यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार वापसी की है। ज़िम्बाब्वे के खिलाफ पहले T20 में उनकी गति, लाइन और लेंथ सभी बेहतरीन थीं। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ़ 18 रन देकर दो विकेट लिए और 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' का अवॉर्ड जीता। दूसरे T20 में भी मयंक ज़िम्बाब्वे के बल्लेबाज़ों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकते हैं।
4- ब्लेसिंग मुजराबानी
पहले T20 मैच में, शुरुआती ओवरों में ब्लेसिंग मुज़राबानी की स्विंग होती गेंदों ने भारतीय बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा ली। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ़ 26 रन देकर 2 विकेट लिए। मुज़राबानी एक बार फिर पावरप्ले और डेथ ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।
5- सिकंदर रज़ा
ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करने में माहिर हैं। सिकंदर इस साल T20 में ज़बरदस्त फ़ॉर्म में रहे हैं। उन्होंने 10 मैचों में 160 के स्ट्राइक रेट से 261 रन बनाए हैं। गेंदबाज़ी में उन्होंने कुल 8 विकेट लिए हैं। अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए, सिकंदर भारतीय टीम के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं।
हरारे की पिच रिपोर्ट
हरारे की पिच की बात करें तो यहां पहले टी20 मैच के दौरान तेज गेंदबाज़ों के लिए अनुकूल दिखी। हालांकि, क्रीज़ पर जमने के बाद बल्लेबाज भी आसानी से रन बना पा रहे थे। यहां अब तक कुल 84 टी20 मैच खेले गए हैं; इनमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 45 मैच जीते, जबकि चेज करने वाली टीम 37 मैचों में जीती। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 155 रन है और दूसरी पारी का 133 रन है। मौसम की बात करें तो शनिवार को बारिश की संभावना न के बराबर है। हरारे में मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है ।
India vs Zimbabwe 2nd T20 लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मैच आज खेला जाएगा। यह मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होगा; जबकि टॉस आधे घंटे पहले, शाम 4:00 बजे होगा। ये मैच FanCode, Unite8 Sports TV और DD Sports पर लाइव देखा जा सकता है।
दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर।
जिम्बाब्वे: रयान बर्ल, तनाका चिवंगा, बेन करन, सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहूरी, इनोसेंट काइया और तफ़ाद्ज़वा त्सिगा, ब्लेसिंग मुज़राबानी, डियोन मायर्स।
FAQ...
1- हरारे स्पोर्ट्स क्लब में कैसा है भारत का रिकॉर्ड
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टीम इंडिया ने अब तक जिम्बाब्वे के खिलाफ 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें से 10 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है।
2- भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी-20 कब-कहां और कैसे देखें
भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 में हरारे में भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होगा। ये मैच FanCode, Unite8 Sports TV और DD Sports पर लाइव देखा जा सकता है।
3- दूसरे टी20 क्या होगी भारत की प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अशोक शर्मा, मयंक यादव प्रिंस यादव, यश ठाकुर।
ये भी पढ़ेंः- IND vs ZIM 1st T20: वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs ZIM 2nd T20: सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर फिर होंगी नजरें
2026-07-24
-
IND vs ZIM 1st T20: वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-07-23
-
Ashok Sharma: किसान के बेटे ने टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू, 150 की रफ्तार से IPL में मचाई थी सनसनी
2026-07-23
-
2026-07-23
-
2026-07-23
-
2026-07-22
-
IND vs ZIM: भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे की टी-20 टीम घोषित, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
2026-07-22
-
2026-07-21
-
संजू के बाद केएल राहुल के साथ अन्याय... गौतम गंभीर पर भड़का यह दिग्गज, निर्णयों पर उठाए सवाल
2026-07-21
-
2026-07-20
-
2026-07-20
-
IND vs ENG 3rd ODI: रोहित का शतक गया बेकार, इंग्लैंड ने भारत को 27 रन से हराकर 2-1 से जीती सीरीज
2026-07-20
-
2026-07-19
-
2026-07-18
-
2026-07-17