IND vs ZIM 2nd T20: सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर फिर होंगी नजरें
खबर सार :-
IND vs ZIM 2nd T20: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 25 जुलाई को दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया अब 'डबल झटके' की जिम्बाब्वे में भरपाई करने की फिराक में होगी। भारत का पिछली दो टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ हुआ है। अब भारत एक और मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर लेगा।
खबर विस्तार : -
IND vs ZIM 2nd T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि जिम्बाब्वे अपनी पहली जीत की तलाश में होगी। भारत ने युवा वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी के दम पर पहला टी20 सात विकेट से अपने नाम किया था।
वैभव सूर्यवंशी पर फिर होंगी सबकी नजरें
पहले मैच में तूफानी पारी खेलने वाले 'वंडर ब्वॉय' सूर्यवंशी पर एक बार फिर नजरें होंगी जो अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करेंगे। दरअसल संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली है। अभिषेक और सूर्यवंशी की हरारे स्पोर्ट्स क्लब से जुड़ी सुखद यादें हैं। अभिषेक ने इसी मैदान पर अपना डेब्यू किया था और अपने दूसरे मैच में यहीं अपना पहला टी20 शतक भी लगाया था। जबकि सूर्यवंशी ने 6 फरवरी को इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ जूनियर वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान इसी मैदान पर शतक लगाया था।
भारत ने पहला मैच 7 विकेट से जीता
बता दें कि भारतीय टीम के लिए पहले T20 मैच में सब कुछ अच्छा रहा। टीम के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और जिम्बाब्वे को सिर्फ 125 रनों पर रोक दिया। मयंक यादव ने अपनी तेज गति का असरदार इस्तेमाल करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को शांत रखा और 18 रन देकर दो अहम विकेट लिए। वहीं, प्रिंस यादव भी अच्छी लय में दिखे और 29 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं अपने डेब्यू मैच में रफ्तार के सौदागर अशोक शर्मा ने भी अपनी छाप छोड़ी।
स्पिन विभाग में, रवि बिश्नोई की गेंदें एक ऐसी पहेली साबित हुईं जिसे जिम्बाब्वे के बल्लेबाज सुलझा नहीं पाए। जबकि बल्लेबाजी में, वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेली। वैभव ने सिर्फ 19 गेंदों में 50 रन बनाए। इसके अलावा ईशान किशन भी अच्छी लय दिखे और 24 गेंदों में 35 रन बनाए। जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर 24 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाई।
जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने किया निराश
दूसरी ओर, जिम्बाब्वे की टीम दूसरे T20 में अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। पहले मैच में सिर्फ़ वेस्ली मधेवेरे और रयान बर्ल ही कुछ संघर्ष करते दिखे। बर्ल ने 26 रन बनाए, जबकि वेस्ली ने 34 गेंदों में 39 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था। गेंदबाजी में, ब्लेसिंग मुजराबानी अच्छी लय में दिखे और अपने 4 ओवरों में 26 रन देकर 2 विकेट लिए; हालांकि, टीम के बाकी गेंदबाज अपनी लय पाने के लिए संघर्ष करते दिखे।
हरारे की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
पहले T20 मैच के दौरान हरारे की पिच तेज़ गेंदबाज़ों के लिए अनुकूल दिखी। हालाँकि, क्रीज़ पर जमने के बाद बल्लेबाज़ भी आसानी से रन बना पा रहे थे। इस मैदान पर अब तक कुल 84 T20 मैच खेले गए हैं; इनमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 45 मैच जीते, जबकि चेज़ करने वाली टीम 37 मैचों में जीती। पहली पारी का औसत स्कोर 155 रन है और दूसरी पारी का 133 रन है। मौसम की बात करें तो शनिवार को हरारे में मौसम पूरी तरह साफ़ रहने की उम्मीद है और बारिश की संभावना न के बराबर है।
India vs Zimbabwe के बीच दूसरा टी-20 कब-कहां और कैसे देखें
भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा T20 मैच शनिवार, 25 जुलाई को खेला जाएगा। मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होगा; जबकि टॉस आधे घंटे पहले, शाम 4:00 बजे होगा। ये मैच FanCode, Unite8 Sports TV और DD Sports पर लाइव देखा जा सकता है।
दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर।
जिम्बाब्वे: रयान बर्ल, तनाका चिवंगा, बेन करन, सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहूरी, इनोसेंट काइया और तफ़ाद्ज़वा त्सिगा, ब्लेसिंग मुज़राबानी, डियोन मायर्स।
ये भी पढ़ेंः- IND vs ZIM 1st T20: वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
अन्य प्रमुख खबरें
-
शेफाली को 'इशारा' करना फातिमा सना को पड़ा भारी, बैन का खतरा मंडराया
2026-09-07
-
Duleep Trophy में दोहरा शतक ठोक ईशान किशन ने रचा इतिहास
2026-09-07
-
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-07
-
UP T20 League: रिंकू की कप्तनी में मेरठ मेवरिक्स ने जीता खिताब
2026-09-07
-
IND W vs PAK W: हार के साथ पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
2026-09-06
-
महिला टी20 एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत
2026-09-05
-
Womens Asia Cup 2026: भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, हेड टू हेड रिकॉर्ड
2026-09-05
-
भारत-जापान के बीच पहली बार खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मैच
2026-09-04
-
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से मेंडिस बाहर, असलांका होंगे कप्तान
2026-09-04
-
CPL 2026: दासुन शनाका की ऐतिहासिक पारी में टूटे कई रिकॉर्ड
2026-09-04
-
मंधाना ने शतक जड़ा लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने हांगकांग को हराया
2026-09-03
-
चमारी अट्टापट्टू का ऐतिहासिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से हराया
2026-09-03
-
Pakistan vs Thailand: एशिया कप में बड़े उलटफेर का शिकार होने से बचा पाकिस्तान
2026-09-02
-
SA vs ZIM: साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 43 रन से रौंदा
2026-09-01
-
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ T20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम घोषित
2026-09-01