IND vs ENG 1st ODI: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, रोहित-कोहली और बुमराह की भारतीय टीम में वापसी
खबर सार :-
IND vs ENG 1st ODI: पहले वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीता और भारत गेंदबाजी करने के लिए बुलाया। भारत ने प्लेइंग इलेवन में साढ़े छह फीट लंबे गुरनूर बराड़ को मौका मिला है। जबकि अर्शदीप सिंह बाहर कर दिया गया है। साथ ही कुलदीप यादव को भी जगह नहीं दी दी गई है।
खबर विस्तार : -
IND vs ENG 1st ODI Live Score: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच से जसप्रीत बुमराह 968 दिनों के बाद वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं; उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप फ़ाइनल के बाद से कोई वनडे मैच नहीं खेला है। बुमराह के अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली भी वापसी कर रहे हैं। हालांकि, 'चाइनामैन' बॉलर कुलदीप यादव को प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली है। वहीं इंग्लैंड ने अपनी ओपनिंग बैटिंग लाइनअप में बड़ा बदलाव किया। जैकब बेथेल को ओपनिंग रोल दिया गया है, जबकि पिछले T20I में सेंचुरी बनाने वाले जोस बटलर को मिडिल ऑर्डर में जगह दी गई है।
टॉस के बाद क्या बोले भारतीय कप्तान
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। ज़्यादातर खिलाड़ियों ने T20 खेले हैं, जबकि बाकी खिलाड़ियों ने अच्छी ट्रेनिंग की है और आज के मैच के लिए तैयार हैं। यह हमारे लिए एक अहम सीरीज है; हमारी तैयारी यहीं से शुरू होती है। विराट, रोहित और KL जैसे सीनियर खिलाड़ी वापस आ गए हैं। मैं इस सीरीज को लेकर बहुत उत्साहित हूं। हमारे पास चार तेज गेंदबाज हैं, जिनमें दुबे भी शामिल हैं। वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल के रूप में दो स्पिनर हैं।"
इंग्लैंड ने टी20 सीरीज में भारत को 4-0 से हराया
वनडे सीरीज से पहले हुई पांच मैचों की T20 सीरीज में इंग्लैंड ने भारत को 4-0 से हराया और ICC T20 रैंकिंग में टॉप स्थान हासिल किया। वनडे सीरीज टीम इंडिया को अपना खोया हुआ आत्मविश्वास वापस पाने का मौका देती है। रोहित, विराट, राहुल और बुमराह की वापसी ने निश्चित रूप से भारतीय टीम को मजबूत किया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, KL राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टोंग, आदिल राशिद।
ये भी पढ़ेंः- IND vs ENG 1st ODI: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पहला वनडे आज, 968 दिन बाद बुमराह की होगी वापसी, रोहित-कोहली भी लौटे
अन्य प्रमुख खबरें
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़त बनाने उतरेगा भारत
2026-10-08
-
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान
2026-10-08
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06