साउथ अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, कोनोली, कुन्हेमैन, नेसर की हुई टेस्ट टीम में वापसी
खबर सार :-
ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। टीम में कूपर कोनोली, मैथ्यू कुन्हेमैन, माइकल नेसर को शामिल किया गया है। खराब फॉर्म में चल रहे मार्नस लाबुशेन भी टीम में शामिल किए गए हैं।
खबर विस्तार : -
AUS vs SA Test series: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने टीम में तीन नए प्लेयरों को जगह दी है। पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले कूपर कोनोली की टीम में वापसी हुई है। बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन टेस्ट में मिली करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में कई बड़े बदलाव होने की उम्मीद पहले से ही की जा रही थी। हालांकि, सलेक्टर्स ने खिलाड़ियों पर भरोसा कायम रखा है। टेस्ट में लगातार नाकाम होने के बावजूद मार्नस लाबुशेन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में बरकरार रखा गया है। बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज की तीन पारियों में लाबुशेन ने कुल मिलाकर सिर्फ 36 रन ही बनाए थे। लाबुशेन के बल्ले से टेस्ट फॉर्मेट में आखिरी शतक तीन साल पहले आया था।
बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद पहली बार अफ्रीका का दौरा करेगी ऑस्ट्रेलिया
साल 2018 में हुए बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली बार साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलेगी। उस टीम के सिर्फ पांच खिलाड़ी मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, स्टीव स्मिथ और मैट रेनशॉ ही इस बार दौरे का हिस्सा हैं। कोनोली ने फरवरी, 2025 में श्रीलंका के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। मैथ्यू कुन्हेमैन और माइकल नेसर दो अन्य खिलाड़ी हैं जिन्हें टीम में शामिल किया गया है। कुन्हेमैन बाएं हाथ की स्पिन का विकल्प देते हैं जो नाथन लायन की ऑफ-स्पिन के साथ अच्छा तालमेल बिठा सकता है। वहीं, नेसर बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देने की काबिलियत रखते हैं और वह साउथ अफ्रीका की पिच पर काफी कारगर हो सकते हैं। पिंडली की चोट के कारण नेसर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं रहे थे। हालांकि, एशेज सीरीज 2025-26 में उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा था और उन्होंने 3 मैचों में कुल 15 विकेट निकाले थे।
साउथ अफ्रीका में ट्रंपकार्ड साबित हो सकते हैं ये तीनों प्लेयर
कूपर कोनोली: ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए ऑलराउंडर कूपर कोनोली ने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। लगभग डेढ़ साल बाद कोनोली को दोबारा से टेस्ट टीम में जगह दी गई है। इसका कारण यह है कि कोनोली ने पिछले कुछ समय में अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है। बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में कोनोली का प्रदर्शन दमदार रहा था। उन्होंने सीरीज के तीसरे वनडे में 149 रनों की बड़ी पारी खेलकर अपने धैर्य और संयम का परिचय दिया था। कोनोली तेजी से रन बटोरने में तो माहिर है ही लेकिन उनकी बल्लेबाजी में वो स्थिरता भी नजर आती है, जो टेस्ट फॉर्मेट में कामयाब होने के लिए एक बल्लेबाज के लिए सबसे जरूर मानी जाती है। बल्ले के साथ-साथ वह गेंद से भी अहम योगदान दे सकते हैं। फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में कोनोली का बल्लेबाजी औसत 42.10 का रहा है।
मैथ्यू कुन्हेमैन: साल 2023 में भारत दौरे पर आए मैथ्यू कुन्हेमैन ने अपनी गेंदबाजी से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उस सीरीज में कुन्हेमैन ने 3 टेस्ट मैचों में 9 विकेट अपने नाम किए थे। यही नहीं, बल्कि नाथन लायन के साथ मिलकर वह भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हुए थे। बाएं हाथ के स्पिनर का प्रदर्शन जून में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भी दमदार रहा था और वह घरेलू क्रिकेट में भी लगातार अपनी काबिलियत साबित करते रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने किफायती गेंदबाजी करने के साथ-साथ 3 मुकाबलों में 5 विकेट भी निकाले थे। यही वजह है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें नाथन लायन का साथ देने के लिए एक बार फिर से चुना गया है।
माइकल नेसर: चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज को मिस करने वाले माइकल नेसर की टीम में वापसी हुई है। एशेज सीरीज 2025-26 में नेसर ने अपनी गेंदबाजी से हर किसी को खासा प्रभावित किया था। उन्होंने महज 3 मुकाबलों में 15 विकेट अपने नाम किए थे। साउथ अफ्रीका की उछाल लेती पिचों पर नेसर काफी कारगर साबित हो सकते हैं। गेंद के साथ-साथ वह बल्ले से भी योगदान देने की काबिलियत रखते हैं। नेसर के होने से ऑस्ट्रेलियाई टीम की गेंदबाजी तो मजबूत होगी ही, इसके साथ ही टीम की बललेबाजी में गहराई भी बढ़ेगी।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुन्हेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, माइकल नेसर, मैट रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क और ब्यू वेबस्टर।
ये भी पढ़ें- UP T20 League: रिंकू की कप्तनी में मेरठ मेवरिक्स ने जीता खिताब, दिव्यांश ने ठोका शतक
अन्य प्रमुख खबरें
-
UP T20 League: रिंकू की कप्तनी में मेरठ मेवरिक्स ने जीता खिताब
2026-09-07
-
IND W vs PAK W: हार के साथ पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
2026-09-06
-
महिला टी20 एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत
2026-09-05
-
Womens Asia Cup 2026: भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, हेड टू हेड रिकॉर्ड
2026-09-05
-
भारत-जापान के बीच पहली बार खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मैच
2026-09-04
-
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से मेंडिस बाहर, असलांका होंगे कप्तान
2026-09-04
-
CPL 2026: दासुन शनाका की ऐतिहासिक पारी में टूटे कई रिकॉर्ड
2026-09-04
-
मंधाना ने शतक जड़ा लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने हांगकांग को हराया
2026-09-03
-
चमारी अट्टापट्टू का ऐतिहासिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से हराया
2026-09-03
-
Pakistan vs Thailand: एशिया कप में बड़े उलटफेर का शिकार होने से बचा पाकिस्तान
2026-09-02
-
SA vs ZIM: साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 43 रन से रौंदा
2026-09-01
-
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ T20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम घोषित
2026-09-01
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31