राहुल गांधी-पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद पर केस दर्ज, संसद में किया था नुक्कड़ नाटक
खबर सार :-
बनारस के आधा दर्जन साधु-संतों ने शनिवार को DCP गौरव बंसवाल से मुलाक़ात की। उन्होंने एक औपचारिक शिकायत सौंपी और मांग की कि राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव के ख़िलाफ केस दर्ज
खबर विस्तार : -
Rahul Gandhi FIR Varanasi: राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर हुए विवाद पर संसद परिसर में नुक्कड़ नाटक व अवधेश प्रसाद के लिए उल्टा पड़ता दिख रहा है। तीनों नेताओं पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। शुक्रवार को मधेपुरा के सांसद पप्पू यादव ने संसद परिसर में साधु के वेश में एक नाटक किया था। राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद भी इस नाटक में शामिल हुए। वहीं केस दर्ज होने के बाद इस सियासत और गरमा गई है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल संसद भवन के पास हुए एक विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में केस दर्ज किया गया है। प्रदर्शन के दौरान एक नुक्कड़ नाटक किया गया, जिसमें पप्पू यादव गेरुआ कपड़े पहने एक साधु के रूप में दान-पात्र लेकर बैठे थे। राहुल गांधी ने उस पात्र में कुछ पैसे डाले, जिसके बाद पप्पू यादव भागते हुए दिखाई दिए। इस नाटक का मकसद राम मंदिर के लिए दिए जाने वाले दान की चोरी को दिखाना था।
इस प्रदर्शन को लेकर वाराणसी में संत समाज ने कड़ा विरोध जताया है। नरहरिपुरा स्थित पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालक देवाचार्य दास के नेतृत्व में बनारस के आधा दर्जन संतों ने शनिवार को डीसीपी काशी जोन गौरव बंसल से मुलाकात की और यूपी के राहुल गांधी, सपा सांसद अवधेश प्रसाद और बिहार के सांसद पप्पू यादव के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया।
धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 31 जुलाई, 2024 को संसद परिसर में हुए राजनीतिक विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदू साधु परंपरा, भगवान श्री राम मंदिर और भक्तों द्वारा चढ़ाए गए पवित्र चढ़ावे का मजाक उड़ाया गया। आरोप है कि कांग्रेस और सपा सांसदों ने इस नाटकीय विरोध प्रदर्शन के जरिए देश भर के करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस नाटकीय प्रदर्शन ने सार्वजनिक रूप से हिंदू आस्था, साधु परंपरा और धार्मिक प्रतीकों का मज़ाक उड़ाया, जिससे समाज में धार्मिक तनाव फैलने का खतरा पैदा हो सकता है। पुलिस ने अब तीनों सांसदों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
संसद भवन में किया था नुक्कड़ नाटक
गौरतलब है कि शुक्रवार को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव समेत विपक्ष के सांसदों ने अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर हुई अनियमितताओं के आरोपों पर संसद में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विपक्ष के सांसदों ने सदन से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाए।
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव साधु के वेश में संसद पहुंचे और नुक्कड़ नाटक की शैली में विरोध प्रदर्शन किया। राम मंदिर के चढ़ावे में अनियमितताओं के आरोपों को उजागर करने के लिए वे एक प्रतीकात्मक दान पेटी लेकर आए थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और विपक्ष के कई अन्य नेता प्रतीकात्मक दान पेटी में योगदान देते हुए देखे गए। साधु के वेश में बैठे पप्पू यादव ने नारे लगाए। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "सारी दौलत हड़पते हुए 'राम-राम' का जाप करो।"
ये भी पढ़ेंः- Monsoon Session: मकर द्वार पर कांग्रेस का प्रदर्शन, अमित शाह से जवाब की मांग, इन मुद्दों पर सरकार को घेरा
अन्य प्रमुख खबरें
-
कटिहार में छठ पर्व की तैयारियां तेज, सड़क से घाट तक होगी मरम्मत
2026-10-30
-
ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग के बिना इजाज़त इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
2026-10-30
-
बद्रीनाथ धाम से 6 लोगों को लेकर लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, रेस्क्यू जारी
2026-10-30
-
PM Modi Gujarat visit: पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी
2026-10-30
-
बाहुबली विधायक अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत
2026-10-30
-
बिना बातचीत के बना डाले 37 पिलर, मुआवजा देकर 41 करने हैं तैयार
2026-10-30
-
छह राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण की समयसीमा बढ़ी, देखें शेड्यूल
2026-10-30
-
31 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस? जानें महत्व
2026-10-30
-
दिल्ली-एनसीआर पटाखा बैन मामला: सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
2026-10-30
-
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की राजेश खन्ना से रिश्ते को मान्यता की मांग
2026-10-29
-
बनासकांठा में 14000 करोड़ से अधिक की परियोजना का पीएम करेंगे शिलान्यास
2026-10-29
-
युद्धक लक्ष्य भेदने के लिए भारत-इंडोनेशिया के जवानों का फायरिंग अभ्यास
2026-10-29
-
आपरेशन सिंदूर के समय दिखा भारत का आतंकवादियों के खिलाफ दृष्टिकोण
2026-10-29
-
आंधी-तूफान से dhamtari बेहाल, हर जगह-हर वर्ग को हुआ नुकसान
2026-10-29
-
भारत और दक्षिण कोरिया की नौसेनाओं के बीच होगा संयुक्त सैन्य अभ्यास
2026-10-28