संसद में पुजारी बने पप्पू यादव, राहुल गांधी ने किया दान; विपक्ष ने उठाया 'चंदा चोरी' का मुद्दा
खबर सार :-
सांसद पप्पू यादव संसद परिसर में पुजारी के वेश में अनोखा प्रदर्शन किया। बता दें कि वह जमीन पर दान पात्र के साथ बैठे हुए हैं, जिसमें राहुल गांधी पैसा डालते हुए नजर आ रहे हैं।
खबर विस्तार : -
Pappu Yadav Priest Protest: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव संसद परिसर में पुजारी के वेश में बैठे नजर आए। उनके हाथ में दान पात्र मौजूद था, वहीं लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष उनके दान पेटी में पैसे डालते हुए नजर आए। पप्पू यादव के पीछे विपक्ष के सांसद अपने हाथों में पोस्टर लेकर खड़े थे, जिसमें गृह मंत्री की अनुपस्थिति को लेकर 'अमित शाह संसद से गायब क्यों' लिखा गया था। इसके बाद पप्पू यादव दान पेटी लेकर भागने लगे, जिस पर वहां मौजूद सांसदों ने चंदा चोर, गद्दी छोड़ के नारे लगाए।
पुजारी के भेष में दिखे निर्दलीय सांसद
संसद में मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को लोकसभा के परिसर में विपक्षी सांसदों द्वारा एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। बता दें कि बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव संसद परिसर में पुजारी का वेश धारण कर दान पेटी के साथ बैठे हुए थे, इस दौरान राहुल गांधी ने उनकी पेटी में कुछ पैसे भी डाले। इसके कुछ समय बाद पप्पू यादव दान पेटी को लेकर भागने लगे, जिस पर वहां मौजूद अन्य सांसदों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और प्रदर्शन करने के दौरान चंदा चोरी, गद्दी छोड़ के नारे भी लगाए। दरअसल, अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और दान में कथित हेराफेरी के मुद्दे को लेकर उन्होंने विरोध प्रदर्शन करने के लिए पुजारी का वेश धारण किया था। इस सांकेतिक प्रदर्शन के जरिए विपक्ष सरकार पर तंज कस रहा था। चंदा चोरी के इस नाटक प्रस्तुति ने हर किसी को ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
छात्रों पर हुई पुलिस की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन
लोकसभा परिसर में विपक्ष पिछले कुछ दिनों से लगातार अयोध्या राम मंदिर से जुड़े चंदा चोरी के को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी के कई सांसद परिसर में दान पात्र लेकर पहुंच रहे हैं और इस मुद्दे को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस नाटक प्रस्तुति से एक दिन पहले ही डिंपल यादव दान पात्र लेकर संसद में पहुंची थी और दूसरे सांसदों से चंदा मांगते हुए नजर आ रही थीं। शुक्रवार को सांसद पप्पू यादव ने चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर एक नाटक प्रस्तुत किया और कहा कि हमारे खून में चोरी है। लोकसभा परिसर में कुछ मिनटों तक चले इस प्रदर्शन के द्वारा केंद्र सरकार और राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हमला बोला गया। इस दौरान अन्य सांसदों और मीडिया की भी भीड़ जुट गई। संसद के मानसून सत्र में पिछले कुछ दिनों से सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग चल रही है। इसके पहले भी संसद भवन के बाहर घायल और लाठीचार्ज के शिकार व्यक्ति का भेष धारण कर एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने छात्रों पर हुई पुलिस की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया था।
कांग्रेस के कई नेता मौजूद
पप्पू यादव ने इसी साल मई में उन्होंने पूर्णिया के जलालगढ़ स्थित एक निजी स्कूल में एक शिक्षक बनकर कक्षा में पहुंच गए और बच्चों को पढ़ाया भी, जिसे देखकर वहां के टीचर और बच्चे भी हैरान रह गए। बता दें कि संसद में दान पेटी नाटक के विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव के,सी वेणुगोपाल प्रमुख रुप से मौजूद रहे। उन्होंने हाथों में पोस्टर लिया था, जिस पर 'अमित शाह संसद से गायब क्यों' लिखा हुआ था। पप्पू यादव की बात करें तो उन्होंने अब तक 6 बार लोकसभा चुनाव जीता है। उन्होंने आम चुनावों में पूर्णिया समेत बिहार के अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है। इसके साथ ही वो निर्दलीय के अलावा समाजवादी पार्टी, लोक जनता पार्टी और राजद के टिकट पर भी सांसद रह चुके हैं।
ये भी पढ़ें: हॉकी टीम की नई भगवा जर्सी पर विवाद, प्रियंका गांधी ने साधा निशाना
अन्य प्रमुख खबरें
-
UCC पर ओवैसी और उदित राज का हमला, कहा-हिंदू कानून थोपा जा रहा
2026-09-14
-
Rajasthan Local Body Elections 2026: कांग्रेस को जीत की उम्मीद
2026-09-14
-
BRICS Summit 2026: अखिलेश ने लोकतंत्र से लेकर किसानों तक उठाए सवाल
2026-09-13
-
याद रखिए टूटने से बिखरेंगे, जुड़ने से निखरेंगेः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
2026-09-13
-
महाशिवपुराण कथा में रायबरेली पहुंचे CM योगी, कहा- मुराद पूरी हुई
2026-09-13
-
उपचुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के असली हकदार की लड़ाई तेज
2026-09-13
-
BRICS summit का दूसरा दिन: भारत मंडपम में पीएम मोदी ने सभी राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत किया
2026-09-13
-
15 सितंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे मनोज जारांगे
2026-09-12
-
BRICS Summit: भाजपा ने बताया गौरवपूर्ण क्षण, कांग्रेस ने कहा-सब तमाशा है
2026-09-12
-
प्रज्वल रेवन्ना केसः मोबाइल में मिलीं अश्लील वीडियो, जांच जारी
2026-09-12
-
गोंडा हत्याकांड: सपा ने साधा योगी सरकार पर निशाना
2026-09-12
-
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
2026-09-12
-
तमिलनाडु उपचुनाव: टीवीके ने पूर्व एआईएडीएमके विधायकों को बनाया उम्मीदवार
2026-09-10
-
कांग्रेस के गढ़ शिमला में बीजेपी की जीत, जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर कब्जा
2026-09-10
-
पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन
2026-09-10