बेलागावी में एक ही परिवार के चार लोग जलकर मरे, फ्रिज फटने से भड़की थी आग
खबर सार :-
अचानक फ्रिज फटने से घर के अंदर आग भड़क उठी। परिवार के सभी सदस्य इसकी चपेट में आ गए। कर्नाटक के बेलागावी की इस घटना में चार लोगों की जलने से मौत हो गई। परिवार के दो लोगों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।
खबर विस्तार : -
बेलागावी : कर्नाटक के बेलगावी शहर स्थित चवहत गली इलाके में बीती देररात आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की जलकर मौत हो गई है। आग की इस घटना में दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनका एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। चवहत गली इलाके की मार्केट पुलिस स्टेशन के पास हुई इस घटना की जांच फिलहाल अभी स्थानीय स्तर पर की जा रही है। बताया जा रहा है कि अचानक रात के समय फ्रिज में धमाका हुआ और चारों ओर आग ने अपना तांडव मचाना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें : किसानों का बिगुल: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी के खिलाफ महापंचायत का ऐलान
घटना के समय घर पर था पूरा परिवार
जानकारी के अनुसार, सोमवार की देररात परिवार के लोग गणेश चतुर्थी के उत्साह का आनंद लेकर घर लौटे थे। सभी लोग रात होने के कारण घर में ही थे। इसी दौरान घर के अंदर ही एक धमाका हुआ। यह धमाका भयावह था। फ्रिज फटने के साथ उसमें आग लगी थी। धमाके के बाद फ्रिज से भड़की आग को फैलने में तनिक भी देर नहीं लगी। घर के अंदर के सभी लोगों को इसने अपनी चपेट में ले लिया।
दमकल के पहुंचने पर आग पर काबू पाया
सभी ने बचने की कोशिश की, लेकिन किसी को बचने या बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। लपटों में सभी लोग बुरी तरह से फंस चुके थेे। आग का तांडव देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सुचना दी। जल्द ही दमकल कर्मियों के पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
आग बुझने के बाद घर के अंदर देेखा गया तो चार लोगों के शव बरामद पड़े थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वालों में 65 वर्षीय गजानन, रोशन डमोने (21), शारदा डमोने (45) और भारती राडमोने (50) आदि हैं। वहीं प्रिया डमोने (28) और गंगा डमोने (25) आग की चपेट में आने से काफी झुलस चुके हैं। इन दोनों को निकट के अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया है।
पुलिस की जांच में फ्रिज है घटना का कारण
बताया जा रहा है कि मृतक परिवार दिहाड़ी पर मजदूर था। किसी तरह वह अपना और परिवार का जीवन-यापन करता था। घटना को लेकर परिवार और पड़ोस में मातम पसरा हुआ है। हर कोई अब फ्रिज को लेकर परेशान है। गणेश चतुर्थी के दिन जहां चारों ओर उत्साह रहा, वहीं एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से इलाके के लोग गमगीन हैं। उधर, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल, पुलिस के शुरुआती जानकारी में फ्रिज में धमाके के बाद आग लगने की पुष्टि की गई है। यह अब जांच का विषय भी है कि आखिर आग लगने के वास्तविक कारण क्या हो सकते हैं? सवाल यह है कि क्या आग इतनी भयावह स्थिति पर पहुंच सकती है। फ्रिज में धमाके किन वजहों से हुआ? इसकी जांच की जा रही है। पुलिस के पास कई और बिदु जांच के लिए हैं। आखिर क्या वजह रही कि परिवार के सभी लोग बाहर नहीं निकल पा रहे थ? बहरहाल, परिवार के दो लोग गंभीर हालत में भर्ती हैं। उनके स्वस्थ होने पर कई जानकारियां सामने आ जाएंगी।
कंप्रेशर फटने से पहले भी हुईं मौत
इससे पहले मार्च 2026 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित लिंगिया डीह इलाके में रात करीब 12 बजे अचानक फ्रिज फट गया था। इससे 57 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई थी। कमरे में रखा सामान जलकर खाक हो गया था। जून 2024 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित बक्शी का तालाब इलाके में फ्रिज में ब्लास्ट हुआ था। इस कारण एक स्थानीय दुकानदार की मौत हो गई थी। दरअसल, बताया जा रहा है कि फ्रिज के कंप्रेशर के फटने से ऐसी घटनाएं हो रही हैं।
यह भी पढ़ें : ‘श्री गणेश सभी के जीवन में समृद्धि लाएं’, गणेश चतुर्थी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी बधाई
अन्य प्रमुख खबरें
-
बद्रीनाथ धाम से 6 लोगों को लेकर लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, रेस्क्यू जारी
2026-10-30
-
PM Modi Gujarat visit: पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी
2026-10-30
-
बाहुबली विधायक अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत
2026-10-30
-
बिना बातचीत के बना डाले 37 पिलर, मुआवजा देकर 41 करने हैं तैयार
2026-10-30
-
छह राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण की समयसीमा बढ़ी, देखें शेड्यूल
2026-10-30
-
31 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस? जानें महत्व
2026-10-30
-
दिल्ली-एनसीआर पटाखा बैन मामला: सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
2026-10-30
-
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की राजेश खन्ना से रिश्ते को मान्यता की मांग
2026-10-29
-
बनासकांठा में 14000 करोड़ से अधिक की परियोजना का पीएम करेंगे शिलान्यास
2026-10-29
-
युद्धक लक्ष्य भेदने के लिए भारत-इंडोनेशिया के जवानों का फायरिंग अभ्यास
2026-10-29
-
आपरेशन सिंदूर के समय दिखा भारत का आतंकवादियों के खिलाफ दृष्टिकोण
2026-10-29
-
आंधी-तूफान से dhamtari बेहाल, हर जगह-हर वर्ग को हुआ नुकसान
2026-10-29
-
भारत और दक्षिण कोरिया की नौसेनाओं के बीच होगा संयुक्त सैन्य अभ्यास
2026-10-28
-
Karnataka MLC Elections : कांग्रेस का सूपड़ा साफ, NDA ने सभी सीटें जीतीं
2026-10-28
-
चक्रवात ‘अर्नब’ के असर से कई उड़ानें रद्द, एयरलाइंस को एडवाइजरी जारी
2026-10-28