दिल्ली में मौत का तांडव: AC ब्लास्ट से 4 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 9 लोग जिंदा जले
खबर सार :-
Delhi Vivek Vihar Fire: दिल्ली के शाहदरा स्थित विवेक विहार में एक चार-मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग झुलस गए हैं। यह आग तड़के सुबह लगी। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत तथा बचाव कार्य जारी है।
खबर विस्तार : -
Delhi Vivek Vihar Fire: राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में स्थित एक चार-मंजिला रिहायशी इमारत में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। इस दुखद घटना में नौ लोगों की जलकर मौत हो गई। जबकि 10 से ज्यादा लोग झुलस गए। हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया और आग से झुलसे लोगों को गुरु तेग बहादुर अस्पताल पहुंचाया गया है। हालांकि धुएं और लपटों के कारण इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकलने में परेशनियों का सामना करना पड़ा।
Delhi Vivek Vihar Fire: हादसे में 9 लोगों की जलकर मौत
शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजेंद्र प्रसाद मीना ने अनुसार, विवेक विहार पुलिस सुबह लगभग 3:48 बजे आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस और दमकल विभाग के अलावा, अन्य टीमें भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। आग की ऊंची लपटें दूसरी-तीसरी और चौथी मंज़िल से उठती हुई दिखाई दीं। एक संयुक्त राहत और बचाव अभियान चलाते हुए, दमकलकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने जलती हुई इमारत के अंदर फंसे लगभग 10-15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल मृतकों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियां तैनात की गईं है।
मृतकों की हुई पहचान...
- शिखा जैन (45 साल)
- अंचल जैन (33 साल)
- नितिन जैन (50 साल)
- शैली जैन (48 साल)
- अनिता जैन (58 साल)
- निशांत जैन (35 साल)
- समयंक जैन (25 साल)
- अरविंद लाल (60 साल)
- एक शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
AC ब्लास्ट से बिल्डिंग में लगी आग
स्थानीय लोगों की माने तो एसी में हुए विस्फोट के कारण आग लगी। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने खुद भी राहत कार्य में मदद करने की कोशिश की, लेकिन आग और धुएं की तीव्रता के कारण स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण बनी रही। राहत और बचाव अभियान के दौरान, इमारत की अलग-अलग मंज़िलों से नौ जले हुए शव बरामद किए गए। फिलहाल बचाव अभियान पूरी तरह खत्म होने के बाद ही हताहतों की सटीक संख्या स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच कर रही हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया है कि इमारत के समग्र सुरक्षा प्रोटोकॉल, आग से बचाव के इंतज़ाम और निर्माण मानकों की भी बारीकी से जांच की जाएगी।
शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि आग इमारत के भीतर छह फ्लैटों में फैली थी। पहली मंज़िल से एक शव मिला, दूसरी मंज़िल से पाँच, और सीढ़ियों के सबसे ऊपर बने बंद सीढ़ी-घर (bulkhead) से तीन शव बरामद हुए। अधिकारियों के अनुसार, सीढ़ी-घर बंद था। ऐसा शक है कि कुछ लोगों ने धुएँ और आग से बचने के लिए वहाँ शरण ली थी, लेकिन वे बाहर नहीं निकल पाए।
अन्य प्रमुख खबरें
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15