लखनऊ : वाहन खरीदारों की दरियादिली से परिवहन विभाग का खजाना भर गया है। वाहनों की खरीद में 16 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है और 90 प्रतिशत वसूली विभाग को ऑनलाइन माध्यम से मिली है। कुल 2914 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। साल के अंत तक 14000 करोड़ रुपये अर्जित करने का लक्ष्य रखा गया है। यूपी ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 के पहले तीन महीने का आंकड़ा जारी किया है। वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में विभाग ने खासा राजस्व प्राप्त किया है।
साथ ही इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, वाहन रजिस्ट्रेशन और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में भी बेहतर नतीजे सामने आए। अप्रैल से जून तिमाही में कुल 2914 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले साल की समान अवधि से 275 करोड़ रुपये अधिक है। इसमें 10.39 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। विभाग ने इस अवधि में क्रमिक लक्ष्य का 85.90 प्रतिशत पूरा कर लिया है। साल के अंत तक 14,000 करोड़ रुपये का वार्षिक लक्ष्य रखा गया है। जून में ही 830 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। जो पिछले साल जून की तुलना में 4.10 प्रतिशत अधिक है। यह वृद्धि तब दर्ज की गई जब विभाग ने कई श्रेणियों में छूट प्रदान की, विशेष रूप से ई-वाहनों पर कर छूट और पूरा जून महीना ही ट्रांसफर सेशन के रूप में रहा।
ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बीएन सिंह के मुताबिक पहले तीन महीने में 70,770 ईवी वाहनों को टैक्स और फीस में 255 करोड़ रुपये की छूट दी गई है। जिसमें ई-रिक्शा और तिपहिया वाहनों के अलावा 5,658 कार और 15,434 दोपहिया वाहन भी शामिल हैं। अकेले जून में 23,513 ई-वाहनों को 94.70 करोड़ रुपये की छूट दी गई है। जबकि अब तक प्रदेश में कुल 12.29 लाख ई-वाहनों का पंजीकरण हो चुका है। प्रदेश भारत का सबसे बड़ा ईवी राज्य बन रहा है।
इस तिमाही में कुल 11,77,74 नए वाहनों का पंजीकरण हुआ, जो पिछले साल की तुलना में 16.04 प्रतिशत बढ़ा है। ई-रिक्शा (यात्री) में 10.82 प्रतिशत और ई-कार्ट में 80.26 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। गैर-परिवहन वाहनों में भी वृद्धि हुई है। 9,67,476 पंजीकरण हुए हैं, जो 12.41 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि है। दोपहिया श्रेणी में 13.73 प्रतिशत और चार पहिया श्रेणी में 6.09प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ई-रिक्शा और ई-कार्ट की वृद्धि शानदार रही है।
पहली तिमाही में विभाग के कुल टैक्स और शुल्क कलेक्शन का 90 प्रतिशत से अधिक ऑनलाइन मोड से हुआ है। इससे जनता के बदलते मूड का भी पता चलता है। डीएल सेवाओं से 84.50 करोड़ रुपये और ई-चालान व समन शुल्क से 30.45 करोड़ रुपये ऑनलाइन जमा हुए हैं। ऑनलाइन भुगतान आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर की सफलता को दर्शाता है।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव