रामपुर। रॉयल फेबल्स के पंद्रहवें वर्ष के जश्न में रामपुर के शाही परिवार का प्रतिनिधित्व पूर्व मंत्री नवाब काज़िम अली खां उर्फ नवेद मियां ने किया। नई दिल्ली के हयात रीजेंसी में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में रामपुर के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के पौत्र नवाब काज़िम अली खां ने शिरकत की। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह ने किया, जबकि केंद्रीय मंत्री और रालोद (RLD) के अध्यक्ष जयंत चौधरी की पत्नी चारु सिंह भी विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं।
इस अवसर पर नवाब काज़िम अली खां, सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत, युवरानी निवृत्ति कुमारी, सांसद महारानी संगीता सिंह देव और कुंवरानी मालविका सिंह देव के साथ नज़र आए। इस जश्न में जम्मू-कश्मीर की कुमारी ऋतु सिंह, वांकानेर की महारानी कल्पना कुमारी, कांगड़ा-लम्बागराँव की महारानी शैलजा कुमारी, रानी कामिनी सिंह और उदय प्रताप सिंह जैसे कई अन्य राजघराने के सदस्य भी शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में 'रॉयल फेबल्स राउंड टेबल' चर्चा का भी आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता रॉ मैंगो के संस्थापक संजय गर्ग ने की और संचालन अंशु खन्ना व दिल्लीपीडिया की सह-संस्थापक अंबिका पांडे ने किया। इस चर्चा में मेवाड़ की महारानी निवृति सिंह देव, लुनावाड़ा की राजकुमारी मृणालिनी कुमारी, रॉयल फेबल्स की पार्टनर और सह-क्यूरेटर चारु सिंह, रॉयल फेबल्स की पार्टनर और ब्रांड प्रचारक सफीर आनंद, एनडीटीवी की न्यूज़कास्टर गार्गी रावत और हेरिटेज की प्रमुख पिया गुप्ता ने भाग लिया।
पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि 23 अगस्त को नवाब काज़िम अली खां द्वारा रामपुर के शाही दस्तरख़्वान (व्यंजन) प्रस्तुत किए जाएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव