सुल्तानपुर: विकास खंड धनपतगंज परिसर में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक भव्य समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। इस गरिमामय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक विनोद सिंह रहे। उनके साथ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि त्रिनेत्र पांडेय, खंड विकास अधिकारी श्रीमती दिव्या सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह तथा एडीओ समाज कल्याण विपिन यादव की देखरेख में आयोजन सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया।
वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूर्ण विधि-विधान के साथ कुल 108 जोड़े पवित्र अग्नि के समक्ष सप्तपदी लेकर वैवाहिक बंधन में बंधे। मंडप में “सप्तपदी भव, सौभाग्यवती भव, आयुष्मान भव” जैसे मंगल मंत्रों की गूंज से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और उल्लास से भर उठा। वर-वधुओं के साथ आए माता-पिता एवं परिजनों ने नवदम्पतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की।
मुख्य अतिथि विधायक विनोद सिंह ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें आशीर्वाद दिया और कहा कि विवाह केवल एक सामाजिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जन्म-जन्मांतर का पवित्र बंधन है। उन्होंने वर पक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में नारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। पति-पत्नी को परस्पर सम्मान, समझ और विश्वास के साथ जीवन पथ पर आगे बढ़ना चाहिए तथा सुख-दुख में एक-दूसरे का संबल बनना चाहिए।
विधायक ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक वधू के बैंक खाते में ₹60,000 की धनराशि भेजी जाती है, साथ ही लगभग ₹25,000 मूल्य का घरेलू उपयोगी सामान भी प्रदान किया जाता है, जिससे नवदम्पतियों को नए जीवन की शुरुआत में सहायता मिलती है।
आयोजन स्थल पर बैठने, पेयजल, चाय-मिष्ठान एवं भोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई थी। विवाह उपरांत बारातियों और परिजनों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया तथा कुछ लोगों को भोजन पैकेट भी वितरित किए गए। उपस्थित लोगों ने व्यवस्थाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इतनी सुव्यवस्थित और गरिमामय सामूहिक विवाह व्यवस्था उन्होंने पहले कभी नहीं देखी।
कई अभिभावकों ने भावुक होकर प्रसन्नता व्यक्त की कि उनकी बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न हुआ। समूचा परिसर “मंगलम् भगवान विष्णुः, मंगलम् गरुड़ध्वजः” के पावन मंत्रों के साथ नवदम्पतियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं से गुंजायमान रहा।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा
Jhansi News: झांसी मेडिकल कॉलेज में पदों की अदला-बदली का डरावना खेल!