Gujarat Mehsana Road Accident: गुजरात के मेहसाणा जिले में एक भयानक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के पाली जिले के भावनगर इलाके का एक परिवार शादी में शामिल होकर खुशी-खुशी अहमदाबाद के रामोल लौट रहा था। जैसे ही उनकी इको कार ऊंझा-मेहसाणा हाईवे पर उनावा के पास पहुंची, ड्राइवर ने अचानक कंट्रोल खो दिया और तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और बचाव कार्य शुरू किया। इसी के साथ ही खुशियों का सफर मातम में बदल गया।
इस दुखद सड़क हादसे में पिता-पुत्र, एक महिला और एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। हादसे में रामलाल कुमावत, कोमल कुमावत, कैलाश कुमावत, एक बच्चा और एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। उनावा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। इस हादसे के बाद पूरे कुमावत समाज और उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है।
इससे पहले गुजरात के वलसाड जिले में कपराडा-नानपोंढा हाईवे पर कुंभघाट के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मरने वाले कपराडा तालुका के अंबा जंगल गांव के रहने वाले थे। एक्सीडेंट के समय कार में सात लोग थे, जिनमें पांच पुरुष और दो महिलाएं थीं।
एक्सीडेंट कुंभघाट में एक तीखे मोड़ पर हुआ, जिसे अधिकारी पहले ही एक्सीडेंट-प्रोन एरिया बता चुके हैं। ट्रक और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार बुरी तरह डैमेज हो गई और उसमें बैठे लोग अंदर फंस गए। पुलिस के मुताबिक, पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल लोगों को पास के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी भी मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या सात हो गई।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह