मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
खबर सार :-
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 22 मई को चलाए गए इस विशेष अभियान में रेलवे अधिनियम की धारा 137 के तहत बिना टिकट यात्रा करते हुए 185 यात्रियों को पकड़ा गया। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे सदैव उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें।
खबर विस्तार : -
झांसीः झांसी मंडल के मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रशासन द्वारा सघन मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले कुल 265 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे ₹1,56,955 का जुर्माना वसूला गया। अभियान रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और राजस्व हानि रोकने के उद्देश्य से चलाया गया।
यह विशेष चेकिंग अभियान झांसी मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देश पर चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह और रेलवे मजिस्ट्रेट प्रतीक त्रिपाठी ने किया।
इन यात्रियों से कुल ₹1,30,040 की राशि वसूली गई। वहीं रेलवे अधिनियम की धारा 138 के अंतर्गत जनरल टिकट पर स्लीपर कोच अथवा स्लीपर टिकट पर एसी कोच में यात्रा करने वाले 80 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे ₹26,915 का जुर्माना वसूला गया।
चेकिंग अभियान के दौरान कई प्रमुख ट्रेनों में सघन जांच की गई। इनमें गाड़ी संख्या 11109 लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, 22534 यशवंतपुर–गोरखपुर एक्सप्रेस, 64607 वीरांगना लक्ष्मीबाई–कानपुर मेमू, 11079 गोरखपुर एक्सप्रेस और 20104 लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल रहीं। जांच टीम ने ट्रेनों के विभिन्न कोचों में जाकर टिकटों की जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
अभियान के दौरान कई यात्री कार्रवाई से बचने के लिए इधर-उधर छिपते और सीट बदलते हुए भी नजर आए, लेकिन चेकिंग टीम ने सघन तलाशी और सतर्कता के साथ सभी अनियमित यात्रियों को पकड़ लिया। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों को यात्रा के दौरान हमेशा वैध टिकट साथ रखना चाहिए और नियमों का पालन करना चाहिए।
इस अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक एम.एल. मीना, अशोक त्रिपाठी, के.पी. आर्मो, वीरेंद्र अहिरवार और नवीन व्यास सहित कुल 41 चेकिंग स्टाफ के कर्मचारी शामिल रहे। इसके अलावा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के जवानों ने भी अभियान में विशेष सहयोग दिया।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे बिना टिकट यात्रा न करें और उचित श्रेणी का वैध टिकट लेकर ही सफर करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14