वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को रफ्तार देने में नगर विकास, ऊर्जा विभाग की भूमिका और बढ़ाएं: एके शर्मा
खबर सार :-
नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ठोस प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश सरकार के वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को रफ्तार देने में नगर विकास और ऊर्जा विभाग की भूमिका और बढ़ाने के निर्देश दोनों विभागों को दिए हैं।
खबर विस्तार : -
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को रफ्तार देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर संगम सभागार (लखनऊ) में समीक्षा बैठक की। बैठक में ऊर्जा मंत्री ने दोनों विभागों के अफसरों को निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं, परियोजनाओं और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए यूपी की अर्थव्यवस्था को समृद्ध बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि हमें इस लक्ष्य के साथ तेजी से काम करना होगा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग का योगदान किस प्रकार और अधिक बढ़ाया जा सकता है।
विकसित नगरों के मानकों, कार्यप्रणालियों का करें अध्ययन
नगर विकास विभाग की समीक्षा के दौरान प्रजेंटेशन में बताया गया कि राज्य के नगर निगमों और नगरीय निकायों के राजस्व में लगातार वृद्धि हो रही है। राज्य की विभिन्न विकास परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करने के लिए कार्यों में तेजी लाई जा रही है। जिस पर मंत्री ने कहा कि नगरीय निकायों की आय में वृद्धि के साथ ही विकास परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करना जरूरी है। जिससे शहरों में आधारभूत सुविधाओं को विस्तार मिल सके और लोकल अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि यूपी के नगरों को वैश्विक नगरों की श्रेणी में पहुंचाने के लिए व्यापक दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। दुनिया के विकसित और आधुनिक नगर किन मानकों, व्यवस्थाओं और कार्यप्रणालियों के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं, इसका अध्ययन किया जाना चाहिए। अध्ययन के प्रमुख मानकों को चिन्हित करते हुए यूपी के नगरों में इन मानकों को लागू करने की दिशा में ठोस कार्ययोजना बनायी जानी चाहिए।
पीएम सूर्य घर योजना की रफ्तार दोगुनी
बैठक में ऊर्जा मंत्री ने ई-नगर सेवा योजना को वर्तमान जरूरतों के अनुसार पुनर्गठित (रीस्ट्रक्चर) करने और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। मंत्री ने कहा कि नगरीय सेवाओं में सुधार, निकायों के राजस्व में वृद्धि और विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से यूपी की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिल सकती है। ऊर्जा विभाग की समीक्षा के दौरान प्रजेंटेशन में बताया गया कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने की रफ्तार दोगुना हो चुकी है। साथ ही प्रदेश में बायो एनर्जी और कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) के क्षेत्र में भी बेहतर काम किया जा रहा है। बैठक में बताया गया कि यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) बिजली बेंचकर भी आय अर्जित कर रहा है। मंत्री एके शर्मा ने ऊर्जा क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं का अधिकतम लाभ उठाने पर जोर दिया और कहा कि विद्युत विभाग की योजनाओं और परियोजनाओं का राजस्व की दृष्टि से भी आकलन किया जाना चाहिए।
ऊर्जा विभाग में निवेश बढ़ाने पर दिया जोर
मंत्री एके शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऊर्जा क्षेत्र में ऐसे तकनीकी पहलुओं की पहचान करें, जिससे उपलब्ध संसाधनों और संचालित गतिविधियों का अपेक्षित मूल्य संवर्धन नहीं हो पा रहा है। इन बिंदुओं पर गंभीरता से मंथन कर जरूरी सुधार किए जाएं। जिससे ऊर्जा क्षेत्र की कार्यक्षमता बढ़ने के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी बढ़ सके। समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा रणवीर प्रसाद ने ऊर्जा विभाग में निवेश बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। प्रमुख सचिव ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को और अधिक व्यापक बनाने व यूपी में ऊर्जा संबंधी गतिविधियों के विस्तार के लिए प्रयास तेज करने पर जोर दिया। बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास पी गुरु प्रसाद, प्रमुख सचिव ऊर्जा रणवीर प्रसाद, एमडी यूपीपीसीएल नीतीश कुमार, विशेष सचिव प्रवीण लक्ष्यकार, निदेशक यूपीनेडा रविंद्र कुमार, अपर निदेशक नगरीय निकाय रितु सुहास समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14
-
लखनऊ मेट्रो ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के अंडरग्राउंड सेक्शन का ऐलान
2026-10-14
-
यूपी में मौसम की करवट, 15-16 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ होगी बारिश
2026-10-14
-
महाराष्ट्र के नालासोपारा में बिल्डिंग में लगी आग, 2 महिलाओं की मौत
2026-10-14
-
दुर्गा पूजा पर रांची में यातायात बदला, पार्किंग के लिए जगह चिन्हित
2026-10-14
-
किशोर कुमार गीतों से हमारी स्मृतियों में रहेंगे मौजूद: CM मोहन यादव
2026-10-14
-
नवरात्रि पर CM मोहन यादव जारी करेंगे ‘लाड़ली बहन योजना’ की 41वीं किस्त
2026-10-14
-
यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे वोटर पंजीकरण कैंप
2026-10-13