शाहजहांपुर: अमर क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के पैतृक घर को संग्रहालय घोषित किए जाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। समाजसेवी संस्था ‘सहयोग’ के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए इस ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण की मांग की। उनका कहना है कि शहीदों की धरती के रूप में प्रसिद्ध शाहजहांपुर की पहचान बिस्मिल जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी से जुड़ी है, ऐसे में उनके घर की उपेक्षा न केवल इतिहास के प्रति असम्मान है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के साथ भी अन्याय है।
संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि बिस्मिल का पैतृक घर वर्तमान में जर्जर अवस्था में है और समय के साथ इसकी संरचना कमजोर होती जा रही है। यदि शीघ्र संरक्षण के उपाय नहीं किए गए तो यह महत्वपूर्ण धरोहर नष्ट हो सकती है। उन्होंने मांग की कि सरकार इस भवन को अधिग्रहित कर संरक्षित स्मारक घोषित करे तथा इसे संग्रहालय के रूप में विकसित किया जाए। संग्रहालय में बिस्मिल के जीवन से जुड़ी वस्तुएं, दस्तावेज, चित्र और उनके क्रांतिकारी विचारों को प्रदर्शित किया जाए, ताकि युवा पीढ़ी उनके त्याग और देशभक्ति से प्रेरणा ले सके।
संरक्षक अनिल गुप्ता प्रधान और शाहनवाज खां एडवोकेट ने कहा कि संस्था जनहित के मुद्दों को लगातार प्रशासन और शासन के समक्ष उठाती रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि बहादुरगंज स्थित बहादुर खां के मकबरे के संरक्षण का मुद्दा भी जल्द ही प्रमुखता से उठाया जाएगा, ताकि शहर की अन्य ऐतिहासिक धरोहरों को भी सुरक्षित किया जा सके।
संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता, महासचिव विकास सक्सेना और सचिव संगीता गुप्ता ने जानकारी दी कि आगामी होली पर्व के अवसर पर कस्तूरबा विद्यालय, राजकीय बाल गृह और सुंदर नगर की मलिन बस्ती में सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंदों को सहयोग प्रदान करने और समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया जाएगा। संस्था का उद्देश्य सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के प्रति जनभावना को मजबूत करना है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल