अयोध्याः उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई मिल्कीपुर में आयोजित समीक्षा बैठक में शिक्षकों ने आंदोलन की रूपरेखा तय की। बैठक में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 23 फरवरी से 25 फरवरी तक शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे और सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय ऑडिटर नीलमणि त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. चक्रवर्ती सिंह मौजूद रहे। बैठक के दौरान वर्ष 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर थोपे गए TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। संघर्ष समिति के सदस्यों ने इसे शिक्षकों के साथ अन्याय बताते हुए इसके खिलाफ व्यापक आंदोलन की रणनीति तैयार की।
जिला अध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षकों के अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथियों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सभी शिक्षकों से एकजुट रहने और आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।
जिला मंत्री डॉ. चक्रवर्ती सिंह ने कहा कि शिक्षकों के साथ किया गया यह विश्वासघात अक्षम्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उनका कहना था कि शिक्षक समाज अपने अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ खड़ा है और किसी भी स्तर पर संघर्ष करने को तैयार है।
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष मिल्कीपुर मुकेश प्रताप सिंह ने की, उन्होंने शिक्षकों से भारी संख्या में आंदोलन में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री संचराज वर्मा, जिला प्रचार मंत्री अभिषेक यादव, आनंद मणि त्रिपाठी, आलोक सिंह, रामसागर सिंह, बृजेश आर्य, यशवीर सिंह, मनीषा गुप्ता, शशि साहू, दिव्या गोस्वामी, अजय भारत, रिफांशु, प्रभाकर मिश्रा, प्रीति यादव, प्रतिमा यादव, संध्या सिंह, उर्मिला यादव, अरविंद पांडेय सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई
प्रयागराज नैनी ब्रिज पर दो कारों में जबरदस्त टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत