बांदाः बांदा जनपद के बबेरू ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पल्हरी में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की कथित मिलीभगत से पात्र लोगों के नाम सूची से काटकर अपात्र एवं संपन्न लोगों को आवास आवंटित किए जा रहे हैं। इसी के विरोध में ग्रामीण बीते पांच दिनों से तहसील परिसर में अनशन पर बैठे हैं।
अनशन पर बैठे बसन्तलाल का कहना है कि जिन लोगों के पास पहले से पक्के दो-दो मंजिला मकान और कई बीघा कृषि भूमि है, उन्हें योजना का लाभ दिया गया है, जबकि वास्तव में जरूरतमंद परिवारों को सूची से बाहर कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद अब तक निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई है।
ग्रामीणों के समर्थन में भीम आर्मी के नेता धर्मेन्द्र अम्बेडकर भी अनशन स्थल पहुंचे और आंदोलनकारियों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मामले का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण होना चाहिए, ताकि सरकार और प्रशासन की छवि में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गरीबों को न्याय नहीं मिला तो भीम आर्मी अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेगी।
ग्रामीणों की मांग है कि आवास सूची की पुनः जांच कर पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाया जाए। अनशन स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं और प्रशासन से ठोस कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से औपचारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है, लेकिन बढ़ते विरोध को देखते हुए मामले में जांच की संभावना जताई जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई