Chamoli Cloudburst: उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। इस बीच शुक्रवार देर रात चमोली के थराली में बादल फट गया, जिससे भारी नुकसान हुआ है। रात करीब 1 बजे आई इस प्राकृतिक के बाद चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते मूसलाधार बारिश के साथ मलबा कई घरों में घुस गया और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है।
मिली जानकारी के अनुसार, चमोली जिले के थराली विकासखंड में शुक्रवार देर शाम से ही भारी बारिश हो रही है। इसी के चलते देर रात करीब 1 बजे अचानक बादल फट गया। इस प्राकृतिक आपदा से थराली के कोटदीप, राड़ीबाग, अपर बाजार, कुलसारी, चेपडो, सागवाड़ा समेत कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। हालात यह हैं कि दुकानों और घरों में मलबा घुस गया है और कई वाहन मलबे के नीचे दबे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि चेपडो में बादल फटने से सबसे ज्यादा तबाही देखने को मिली, जहां एक बुजुर्ग के लापता होने की खबर है। इसके अलावा सागवाड़ा गांव में एक 20 वर्षीय युवती के मलबे में दबे होने की खबर है। वहीं, नगर पंचायत थराली के कोटदीप में दुकानों और मकानों को भारी नुकसान हुआ है। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के आवास और राड़ीबाग स्थित नगर पंचायत अध्यक्ष के घर में भी मलबा घुस गया है, जिससे दीवारें टूट गईं और भारी नुकसान हुआ है। कई बाइक और अन्य वाहन भी मलबे की चपेट में आ गए हैं।
चमोली के एडीएम विवेक प्रकाश ने बताया कि थराली में बादल फटने की घटना से काफी नुकसान हुआ है। कविता नाम की एक महिला मलबे में दबी हुई मिली है, जबकि एक व्यक्ति लापता बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही हमारी टीमें प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "चमोली जिले के थराली क्षेत्र में देर रात बादल फटने की दुखद खबर मिली। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। मैं इस संबंध में लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रहा हूं। मैं ईश्वर से सभी की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं।"
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव