नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के 45,000 प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा है जिसमें पीआरडी जवानों को यूपी पुलिस और होमगार्ड के बराबर वेतन देने का आदेश दिया गया था। साथ ही, उत्तर प्रदेश सरकार की अपील को खारिज कर दिया गया है। इस फैसले के बाद अब सभी पीआरडी जवानों को पुलिस और होमगार्ड के समान वेतनमान का लाभ मिलेगा, न कि सिर्फ उन जवानों को जिन्होंने याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश 45 हजार जवानों पर समान रूप से लागू होगा।
उत्तर प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन कोर्ट ने राज्य सरकार की दलीलों को अस्वीकार कर दिया। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि जब तक अंतिम निर्णय नहीं आता, तब तक सभी जवानों को समान वेतन जारी किया जाए।
वकील विनोद शर्मा ने जानकारी दी कि सभी जवान होमगार्ड एक्ट लागू होने से पहले से सेवा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पीआरडी जवानों ने इलाहाबाद और नैनीताल हाईकोर्ट में यह मुद्दा उठाया था कि उनका कार्य, होमगार्ड के कार्य के समान है, ऐसे में उन्हें भी समान वेतन मिलना चाहिए।
पीआरडी जवान संजय कुमार ने कोर्ट के फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि अब हमें न्याय मिला है। ये फैसला हमारे हक में है और इससे सभी जवानों का मनोबल बढ़ेगा। पीआरडी जवान राघवेन्द्र ने कहा कि हमने हाईकोर्ट में जो लड़ाई शुरू की थी, उसका असली परिणाम आज सुप्रीम कोर्ट में मिला है। यह हमारे वर्षों के संघर्ष की जीत है। यह फैसला न केवल जवानों की आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद करेगा, बल्कि सरकार की कर्मचारियों के साथ समान व्यवहार की नीति पर भी सवाल खड़े करता है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल