अयोध्या: फैजाबाद क्षेत्र में एक नाबालिग बेटी की हत्या की घटना से पूरा इलाका स्तब्ध है। इस दर्दनाक मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने परिवार को तत्काल राहत के तौर पर 50 हजार रुपये की नगद आर्थिक मदद सौंपी। पूर्व मंत्री ने कहा कि किसी नाबालिग के साथ ऐसी घटना समाज के लिए बेहद चिंताजनक है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की पूरी जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से दोषियों की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी तथा कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना था कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
तेज नारायण पांडे ने मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि जनपद अयोध्या में अपराध की घटनाएं बढ़ना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की, ताकि परिवार भविष्य में जीवन यापन कर सके और उन्हें आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी है और जरूरत पड़ने पर कानूनी स्तर पर भी पूरी मदद उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर पार्टी के महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि पार्टी के पदाधिकारी, अधिवक्ता और कार्यकर्ता पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के अधिवक्ता साथी कानूनी लड़ाई में परिवार का पूरा सहयोग करेंगे। पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, अधिवक्ता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए न्याय की मांग दोहराई।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल