अयोध्या: नए वर्ष के अवसर पर उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पेट्रोल पंप संचालकों ने भाग लिया और अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं को संगठन के समक्ष रखा। इस दौरान पेट्रोलियम डीलर्स से संबंधित कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पेट्रोल पंप संचालकों को आ रही व्यावहारिक और प्रशासनिक समस्याओं का समाधान कराना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में जिला पंचायत टैक्स, नगर निगम टैक्स और विकास प्राधिकरण टैक्स जैसी समस्याएं डीलरों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। इन करों की दरों में बढ़ोतरी से पेट्रोल पंप संचालकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जिससे व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।
राजेश सिंह ने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर एसोसिएशन जल्द ही संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेगा और समस्याओं के समाधान के लिए ठोस मांगें रखेगा। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन डीलरों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार है और सरकार व प्रशासन के साथ संवाद के माध्यम से सकारात्मक समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक के दौरान नए वर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न जिलों से आए कई नए पेट्रोल पंप संचालकों को एसोसिएशन की सदस्यता भी दिलाई गई। इसके साथ ही संगठन के प्रति लंबे समय से योगदान देने वाले पुराने डीलरों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में डीलरों के कार्यों और उनके अनुभवों की सराहना की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने की। सम्मान पाने वालों में भानु प्रताप सिंह, मनी राम वर्मा, बी.एन. तिवारी, अनिल शर्मा और विनोद कुमार शामिल रहे। सभी सम्मानित सदस्यों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी एकजुट होकर डीलरों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक के समापन पर उपस्थित सदस्यों ने नए वर्ष में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। आयोजन सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा