School Closed: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर कहर जारी है। भीषण ठंड के चलते रोजमर्रा की जिंदगी को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। घने कोहरे और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे आ गया है। जिसके कारण राज्य के कई जिलों में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई है। लखनऊ में कक्षा 1 से 8 तक की छुट्टियां 8 जनवरी तक बढ़ा दी है। जबकि कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेंगी, जबकि बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
गाज़ीपुर में, शीतलहर (Cold Wave Alert) और घने कोहरे के कारण कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाएं 6 जनवरी से 10 जनवरी तक बंद रहेंगी। स्कूल प्रबंधन इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं चला सकता है और कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेंगी। रायबरेली में, कक्षा 1 से 8 तक के सभी बोर्ड के स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेंगे, जबकि कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा ऑनलाइन कक्षाएं प्रदान की जा सकती हैं।
यह आदेश ज़िलाधिकारी हर्षिता माथुर ने जारी किया। आदेश के अनुसार, कक्षा 1 से 8 तक के सभी बोर्ड (यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई सहित) के स्कूलों के लिए छुट्टी बढ़ा दी गई है। इस तरह कानपुर में भी अत्यधिक ठंड और शीतलहर के कारण कानपुर देहात ज़िले के सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के लिए 7 जनवरी, 2026 तक छुट्टी घोषित की है।
गौरतलब है कि इस बार शीतलहर ने पूरे राज्य को प्रभावित किया है। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, आगरा, मेरठ, बरेली, अयोध्या और झांसी सहित 50 से ज़्यादा ज़िलों में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। घने कोहरे के कारण विज़िबिलिटी 50 मीटर से कम हो गई है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
सरकार ने सभी डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को ठंड से प्रभावित लोगों के लिए राहत कामों में तेज़ी लाने का निर्देश दिया है, जिसमें नाइट शेल्टर बनाना, अलाव की व्यवस्था करना और गर्म कपड़े बांटना शामिल है। यह फैसला बच्चों की सेहत और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें कड़ाके की ठंड में बेवजह परेशानी न हो। वहीं मौसम विभाग (UP weather update) ने चेतावनी जारी की है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार