Bihar Road Accident: बिहार के पटना शनिवार सुबह ट्रक-ऑटो की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सात महिलाएं बताई जा रही हैं। यह हादसा शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में सीमेंट फैक्ट्री के पास उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की भिड़ंत। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है।
हादसे की सूचना मिलते ही शाहजहांपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलवा गांव के कुछ लोग पुण्य प्राप्ति के लिए सुबह गंगा स्नान करने गए थे। ये सभी लोग एक ऑटो में सवार होकर लौट रहे थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक तेज गति से आ रहा था और चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद सीधी टक्कर हो गई। बताया गया कि मृतकों में सात महिलाएं हैं और सभी एक ही गांव की रहने वाली हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं हादसे की जानकारी होते ही पूरे गांव में मातम छा गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह