Delhi CM Rekha Gupta: देश की राजधानी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा को लेकर बड़ा बदलाव हुआ किया गया है। सीएम रेखा गुप्ता को अब Z श्रेणी की CRPF सुरक्षा दी जाएगी। बुधवार को सिविल लाइंस स्थित अपने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान रेखा गुप्ता पर हमला हुआ था। जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान तैनात रहेंगे। पहले मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा दिल्ली पुलिस संभालती थी। हालांकि, अब दिल्ली पुलिस की जगह CRPF सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी। इसके अलावा, उनकी सुरक्षा में CRPF के जवान तैनात रहेंगे। सूत्रों की मानें तो हमले के बाद अब जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आसपास की सुरक्षा कड़ी कर दी जाएगी। किसी भी व्यक्ति को सीधे मुख्यमंत्री से संपर्क करने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, ऐसे कार्यक्रमों के दौरान दर्ज की गई सभी शिकायतों पर विचार करने से पहले उनकी जांच होगी।
दरअसल बुधवार को एक व्यक्ति याचिकाकर्ता बनकर मुख्यमंत्री से मिला और मौका मिलते ही उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि उस व्यक्ति ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारा और धक्का दिया। इससे वह ज़मीन पर गिर गईं। हालांकि आरोपी को सुरक्षाकर्मियों ने उसी समय पकड़ लिया, जिसकी पहचान गुजरात के राजकोट निवासी राजेश खिमजी के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
इस हमले में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता घायल हो गई हैं। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। गुरुवार को भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज समेत कई नेता उनसे मिलने गए। दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है। उधर तमाम नेताओं ने सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा