सुलतानपुर: आगामी त्योहारों जैसे गणेश पूजा महोत्सव 2025, बारावफात ईद-ए-मिलाद, अनंत चतुर्दशी और UPSSSC की पीईटी परीक्षा को देखते हुए, सुलतानपुर में प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी कुमार हर्ष और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर पुलिस अधीक्षक, सभी उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) और पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने सभी तहसील-स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से शांति समिति की बैठकें आयोजित करें। जिलाधिकारी ने सभी 63 समितियों को निर्देश दिए कि वे अपने स्वयंसेवकों की तैनाती करें और उनकी सूची प्रशासन को दें। उन्होंने यह भी कहा कि स्वयंसेवकों को पहचान पत्र दिए जाएँ और आयोजन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएँ। इसके अलावा, उन्होंने सभी जुलूस मार्गों पर सीसीटीवी कवरेज सुनिश्चित करने और पूरे आयोजन की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश भी दिए। पीडब्ल्यूडी को सड़कों की मरम्मत करने और विद्युत विभाग को बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कहा गया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि डीजे की आवाज़ और ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप ही होनी चाहिए और सभी आयोजकों को प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य है। उन्होंने शहर में साफ-सफाई, बिजली और पानी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए भी कहा।
पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने शांति समिति के सदस्यों को त्योहारों को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने पुलिस उपाधीक्षकों और थाना प्रभारियों को पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने का निर्देश दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई