लखनऊ : विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए राजधानी में सिंगल विंडो सिस्टम शुरू होगा। उपभोक्ताओं के लिए आगामी अक्टूबर माह से यह सिस्टम काम करना शुरू कर देगा। सितंबर माह से वर्टिकल सिस्टम का ट्रायल शुरू होगा। नई व्यवस्था से राजधानी के 12 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। राजधानी में अप्रैल से ही यह व्यवस्था लागू की जानी थी। हालांकि, गर्मियों को देखते हुए इसको लागू करने की अवधि को बढ़ा दिया गया था।
वर्टिकल सिस्टम में प्रत्येक सुविधा के लिए अलग अधिकारी नामित होगा। वर्टिकल सिस्टम में शहरी क्षेत्र चार जोन में बंटा होगा। प्रत्येक जोन में एक मुख्य अभियंता तैनात होंगे। प्रत्येक जोन में एक तकनीकी व एक वाणिज्य यानि दो अधीक्षण अभियंता तैनात होंगे। इनके साथ चार अधिशाषी अभियंता अलग-अलग कार्यों के लिए तैनात होंगे। लेसा के अमौसी व जानकीपुरम जोन में कुछ क्षेत्र ग्रामीण हैं। वर्टिकल सिस्टम में इनको नहीं जोड़ा जाएगा। अधीक्षण अभियंता वाणिज्य के जिम्मे नया बिजली कनेक्शन देना, मीटर लगाना, बिजली बिल सही करना, राजस्व वसूली, स्मार्ट मीटर लगाना और टोल फ्री नंबर 1912 पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण करने का काम होगा।
अधीक्षण अभियंता तकनीकी के जिम्मे निर्बाध बिजली आपूर्ति का काम होगा। अधीक्षण अभियंता परीक्षण के जिम्मे सबस्टेशनों व इलाके में लगे ट्रांसफार्मर की देखरेख करना होगा। अधीक्षण अभियंता प्रोजेक्ट के जिम्मे शहर में नए सबस्टेशन और विद्युत लाइनों के निर्माण का काम होगा। ऐसे में नए सिस्टम में प्रत्येक सुविधा के लिए अधिकारी नामित होंगे। इससे उपभोक्ताओं को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
वर्टिकल सिस्टम में अधीक्षण अभियंता के नीचे अधिशाषी अभियंता तैनात होंगे। इन अधिशाषी अभियंताओं पर ही सभी कार्यों की जिम्मेदारी होगी। इससे सबस्टेशनों पर तैनात जूनियर इंजीनियर व उपखंड अधिकारी की भूमिका काफी कम हो जाएगी। नए कनेक्शन के आवेदन और शिकायत करने की वर्तमान व्यवस्था ही लागू रहेगी।
यानि उपभोक्ता को नए कनेक्शन के लिए झटपट पोर्टल पर ही आवेदन करना होगा और किसी भी समस्या की शिकायत टोल फ्री नंबर 1912 पर दर्ज करानी होगी। इलाकाई अभियंता मोबाइल नंबर के जरिए उपभोक्ताओं से संपर्क साध कर समस्या का समाधान कराएंगे। वर्टिकल सिस्टम में भी वर्तमान की ऑनलाइन सुविधाएं मिलती रहेंगी। मौजूदा समय में लेसा को मध्य जोन, गोमती नगर जोन, अमौसी जोन और जानकीपुरम जोन में बांटकर 12 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव