Kgmu Robotic Surgery: किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के शताब्दी फेज-1 में आज दोपहर 2 बजे कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी यूनिट का उद्घाटन किया। यह यूनिट पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर SSI Mantra कंपनी द्वारा स्थापित की गई है, जो कि भारत की प्रमुख स्वदेशी रोबोटिक सर्जरी तकनीक प्रदान करने वाली कंपनी है।
इस रोबोटिक प्रणाली की खास बात यह है कि इसमें सर्जन ऑपरेशन थिएटर में कंसोल मशीन पर बैठकर रोबोट को नियंत्रित करता है, जिससे अत्यंत सटीकता और कम समय में जटिल सर्जरी संभव हो पाती है। कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने उद्घाटन समारोह में कहा कि "स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता है और SSI Mantra इसका उत्कृष्ट उदाहरण है। यह यूनिट न केवल आधुनिक चिकित्सा तकनीक का प्रतीक है, बल्कि शोध और नवाचार के क्षेत्र में हमारी प्रतिबद्धता भी दर्शाती है।" इस अवसर पर डॉ. बीके ओझा (CMS), डॉ. सुरेश कुमार (MS), डॉ. के.के. सिंह (मीडिया प्रभारी), डॉ. एच.एस. पाहवा और डॉ. विश्वजीत सिंह (MS, शताब्दी) सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।
उद्घाटन के दिन ही यूरोलॉजी विभाग की टीम ने 22 वर्षीय एक युवक की जटिल जन्मजात स्थिति का सफल इलाज किया। युवक के टेस्टिस (अंडकोष) जन्म से पेट के निचले हिस्से में था, जिसे रोबोटिक तकनीक के ज़रिए शल्य चिकित्सा कर अंडकोष की सामान्य स्थिति में स्थापित किया गया। इस ऐतिहासिक सर्जरी को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने वाली टीम में डॉ. भूपेंद्र पाल, डॉ. मनोज यादव, डॉ. पाहवा, डॉ. अवनीश गुप्ता, डॉ. अजय पाल, डॉ. अभिजीत चंदा, डॉ. विश्वजीत सिंह और निश्चेतना विभाग से डॉ. दिनेश सिंह शामिल रहे। यह सर्जरी न केवल तकनीकी रूप से उच्च थी, बल्कि रोगी के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में भी एक मील का पत्थर साबित हुई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Happy Holi 2026 Wishes: पिचकारी की धार, रंगों की बौछार…होली पर अपनों को ऐसे भेजे शुभकामना संदेश
Holi 2026: होली पर क्यों पहने जाते हैं सफेद कपड़े? जानें इसके पीछे वजह और मान्यता
हेल्थ टिप्स : गाजर और चुकंदर का मिक्स जूस पीने के क्या हैं फायदें? सेवन से पहले जान लें सावधानियां
Happy Kiss Day 2026 : क्यों खास है किस डे, अपने पार्टनर को Kiss डे पर भेजे रोमांटिक शायरी-मैजेस
Teddy Day 2026: हर टेडी बियर कुछ कहता है....जानें पार्टनर को कौन से रंग का देना चाहिए टेडी
डिजिटल युग में चुनौती बनी पेरेंटिंग: बच्चों को गेमिंग की लत से छुटकारा दिलाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Propose Day 2026 Wishes: प्रपोज डे पर इस अंदाज में करें अपने प्यार का इजहार, बन जाएगी बात
Propose Day 2026: वैलेंटाइन वीक में 'प्रपोज़ डे' क्यों है खास ? जानें इतिहास और कैसे हुई शुरुआत
Happy Rose Day Wishes: गुलाब कहेंगे दिल की बात...रोज डे पर अपने पार्टनर को इस अंदाज में करें विश
Happy Lohri 2026 Wishes: लोहड़ी पर इन खास कोट्स और मैसेज से अपने प्रियजनों को भेजें बधाई
बिना धूप के सर्दियों में कैसे करें विटामिन डी की कमी पूरी? जानें असरदार तरीके