कोटा, विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर मां भारती जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष दिनेश विजय ने बताया कि एक रक्तदाता एक नहीं अनेक जीवन को बचाता है। कोटा में रक्तदाताओं का एक बडा समूह है, वह निरंतर सेवा कर रहा है। दिनेश विजय ने कहा कि हम शहर में रक्तदान करने के लिए भी कई बार सोचते हैं, लेकिन हम सभी का नैतिक दायित्व है कि साल में तीन बार रक्तदान आवश्यक रूप से करें। टीम जीवनदाता के संयोजक व संरक्षक, रक्त प्रेरक भुवनेश गुप्ता ने बताया कि हम सालों से रक्तदान के क्षेत्र में रक्तक्रांति लाने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 14 जून रक्तदाता दिवस पर सप्ताह भर आयोजन चलेंगे। भुवनेश गुप्ता ने बताया कि जहां भीड अधिक रहती है, वहां जाकर लोगों का ब्लड ग्रुप हिमोग्लोबिन चेक किया जाएगा, बीपी चेक किया जाएगा ताकि लोग आएं और रक्तदान का महत्व जान सकें। भुवनेश गुप्ता ने बताया कि आगामी समय में 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को इस अभियान से जोडा जाएगा। दिनेश विजय ने बताया कि हमारा संकल्प था कि जो भी अपना ब्लड सेंटर तलवंडी में रक्त लेने आएगा, उसके रक्त की व्यवस्था की जाएगी। गत कुछ वर्षोँ में हमने हमारे संकल्प को पूरा किया।
अन्य प्रमुख खबरें
सेहत की असली चाबी: योग के साथ षट्कर्म से करें शरीर-मन की संपूर्ण शुद्धि, बनी रहेगी निरोगी काया
‘Healthy’ के नाम पर धोखा! रोज खा रहे ये 5 Food, शरीर को बना रहे अंदर से बीमार
Happy Holi 2026 Wishes: पिचकारी की धार, रंगों की बौछार…होली पर अपनों को ऐसे भेजे शुभकामना संदेश
Holi 2026: होली पर क्यों पहने जाते हैं सफेद कपड़े? जानें इसके पीछे वजह और मान्यता
हेल्थ टिप्स : गाजर और चुकंदर का मिक्स जूस पीने के क्या हैं फायदें? सेवन से पहले जान लें सावधानियां
Happy Kiss Day 2026 : क्यों खास है किस डे, अपने पार्टनर को Kiss डे पर भेजे रोमांटिक शायरी-मैजेस
Teddy Day 2026: हर टेडी बियर कुछ कहता है....जानें पार्टनर को कौन से रंग का देना चाहिए टेडी
डिजिटल युग में चुनौती बनी पेरेंटिंग: बच्चों को गेमिंग की लत से छुटकारा दिलाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Propose Day 2026 Wishes: प्रपोज डे पर इस अंदाज में करें अपने प्यार का इजहार, बन जाएगी बात
Propose Day 2026: वैलेंटाइन वीक में 'प्रपोज़ डे' क्यों है खास ? जानें इतिहास और कैसे हुई शुरुआत
Happy Rose Day Wishes: गुलाब कहेंगे दिल की बात...रोज डे पर अपने पार्टनर को इस अंदाज में करें विश