Suryabhedana Pranayama: ठंड के मौसम में बार-बार बदलाव के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल संक्रमण की समस्या आम हो गई है। ऐसे में शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी है। योगशास्त्र में प्राणायाम को जीवन शक्ति को संतुलित और सक्रिय करने का प्रभावी साधन माना गया है। इन्हीं प्राणायामों में सूर्यभेदन प्राणायाम को इम्युनिटी बढ़ाने के लिए विशेष रूप से लाभकारी माना गया है।
सूर्यभेदन प्राणायाम में ‘सूर्य’ का अर्थ ऊर्जा और गर्मी से है, जबकि ‘भेदन’ का मतलब जाग्रत करना। इस प्राणायाम में दाहिनी नासिका, जिसे पिंगला नाड़ी या सूर्य नाड़ी कहा जाता है, से श्वास ली जाती है। इससे शरीर के भीतर ऊष्मा और ऊर्जा का संचार होता है। हठयोग प्रदीपिका सहित कई प्राचीन योग ग्रंथों में इसे आठ प्रमुख कुम्भकों में शामिल किया गया है।
आयुष मंत्रालय के अनुसार, सूर्यभेदन प्राणायाम शरीर को अंदर से गर्म रखता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। विशेष रूप से सर्दियों और ठंडे मौसम में इसका अभ्यास फायदेमंद माना गया है। हालांकि, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और अधिक गर्मी से परेशान लोगों को इसे करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए।

इस प्राणायाम को करना काफी आसान है। इसमें सबसे पहले सुखासन, पद्मासन या किसी भी आरामदायक ध्यान मुद्रा में बैठ जाएं। अब बाईं नासिका को अंगूठे से बंद करें और दाहिनी नासिका से धीरे-धीरे गहरी सांस लें। सांस भरने के बाद दोनों नासिकाएं बंद कर कुछ सेकंड तक सांस रोकें। इसके बाद बाईं नासिका से धीरे-धीरे सांस छोड़ें। इसे एक चक्र माना जाता है। यह प्राणायाम सुबह खाली पेट 10 से 15 चक्र करना लाभकारी होता है।
योग विशेषज्ञों के अनुसार, सूर्यभेदन प्राणायाम के नियमित अभ्यास से सर्दी-जुकाम, नाक बंद होना और कफ से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है। आयुर्वेद में इसे शरीर की अग्नि को प्रज्वलित करने वाला माना गया है। यह पाचन शक्ति को मजबूत करता है, फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है और शरीर को ऊर्जावान बनाता है। साथ ही, यह मानसिक एकाग्रता और जीवन शक्ति को भी जागृत करता है।
अन्य प्रमुख खबरें
25 मई से शुरु हो रहा नौतपा, धूप से आने के बाद तुरंत न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो.....
Fatty liver: फैटी लिवर के इन लक्षण को भूलकर भी न करें इग्नोर
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'
आंखों में छोटी-सी दर्द हल्के में न लें, बन सकता है आई कैंसर का कारण
Work from home: वर्क फ्रॉम होम आपके लिए सुविधा या हेल्थ से समझौता
मछली खाने के शौकीन लोग जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगें लेने के देने
Onion Ginger Shampoo: प्याज-अदरक वाली शैम्पू, आपके बालों में कितना असरदार
Rose sharbat recipe: चिलचिलाती धूप में घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, शरीर को दें ठंडक का एहसास
Genetic test for cancer treatment: कैंसर से डरे नहीं, जेनेटिक टेस्ट से इलाज संभव
सुबह जल्दी उठना सेहत का राज या कुछ और, जानें असली कारण
Mother’s Day special: 2026 में कब है मदर्स डे?, क्या है हर साल डेट बदलने का कारण