Health Tips: सर्दियों के मौसम में शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा, गर्माहट और रोग प्रतिरोधक क्षमता की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आहार में सही चीजें शामिल न हों तो थकान, वजन बढ़ना और बीमारियां घेर लेती हैं। इन्हीं समस्याओं का प्राकृतिक समाधान है कुलथी की दाल, जिसे आयुर्वेद में औषधि के समान माना गया है। उत्तराखंड और दक्षिण भारत में उगाई जाने वाली यह दाल वहां की थाली का अहम हिस्सा है।
कुलथी की दाल को अंग्रेजी में हॉर्स ग्राम कहा जाता है। देखने में साधारण लेकिन गुणों में असाधारण यह दाल सर्दियों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। आयुर्वेद के अनुसार इसकी तासीर गर्म होती है, जो शरीर को अंदर से गर्म रखती है और वात-कफ दोष को संतुलित करती है।
सर्दियों में ठंड के कारण शरीर सुस्त पड़ने लगता है। कुलथी की दाल का सेवन शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाता है और अंदर से गर्माहट देता है। नियमित सेवन से ठंड का असर कम होता है और शरीर चुस्त-दुरुस्त बना रहता है।
अगर सर्दियों में तेजी से वजन बढ़ रहा है तो कुलथी की दाल किसी वरदान से कम नहीं। इसमें मौजूद फाइबर लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। इससे ओवरईटिंग पर कंट्रोल होता है और वजन संतुलित रहता है।
सर्दियों में कफ और वात दोष बढ़ने से सर्दी-जुकाम, जोड़ों में दर्द और भारीपन महसूस होता है। कुलथी की दाल कफ को ढीला करने में मदद करती है और शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है, जिससे संक्रमण का खतरा कम होता है।
कुलथी की दाल में लिथोट्रिप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो किडनी स्टोन यानी पथरी को तोड़ने और गलाने में मदद करते हैं। पथरी से परेशान लोग कुलथी की दाल का सेवन कर सकते हैं। साथ ही रात में इसे भिगोकर रखे पानी को सुबह खाली पेट पीना भी फायदेमंद माना जाता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी कुलथी की दाल लाभकारी है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर रक्त में शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करते हैं, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।
अन्य प्रमुख खबरें
25 मई से शुरु हो रहा नौतपा, धूप से आने के बाद तुरंत न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो.....
Fatty liver: फैटी लिवर के इन लक्षण को भूलकर भी न करें इग्नोर
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'
आंखों में छोटी-सी दर्द हल्के में न लें, बन सकता है आई कैंसर का कारण
Work from home: वर्क फ्रॉम होम आपके लिए सुविधा या हेल्थ से समझौता
मछली खाने के शौकीन लोग जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगें लेने के देने
Onion Ginger Shampoo: प्याज-अदरक वाली शैम्पू, आपके बालों में कितना असरदार
Rose sharbat recipe: चिलचिलाती धूप में घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, शरीर को दें ठंडक का एहसास
Genetic test for cancer treatment: कैंसर से डरे नहीं, जेनेटिक टेस्ट से इलाज संभव
सुबह जल्दी उठना सेहत का राज या कुछ और, जानें असली कारण
Mother’s Day special: 2026 में कब है मदर्स डे?, क्या है हर साल डेट बदलने का कारण