Propose Day 2026: फरवरी महीने का एक हफ्ता प्यार के नाम होता है, जिसे वैलेंटाइन वीक (Valentine Week 2026) के नाम से जाना जाता है। यह 7 फरवरी से शुरू होता है और 14 फरवरी तक चलता है। जिसका प्रेमी-प्रेमिकाओं को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। वैलेंटाइन वीक शुरुआत रोज़ डे से होती है। जबकि वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन प्रपोज़ डे के रूप में मनाया जाता है, जब लोग अपने पार्टनर से अपने प्यार का इज़हार करते हैं। यह दिन उन लोगों के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण है जो किसी से प्यार करते हैं लेकिन अभी तक अपनी भावनाओं को ज़ाहिर नहीं कर पाए हैं। खासकर युवा इस दिन को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं।
कहा जाता है कि वैलेंटाइन डे (Valentine Week 2026) की शुरुआत तीसरी सदी से जुड़ी है। सबसे लोकप्रिय कहानी सेंट वैलेंटाइन की है, जो एक पादरी थे। कहा जाता है कि रोमन सम्राट क्लॉडियस II ने सैनिकों की शादी पर रोक लगा दी थी क्योंकि उनका मानना था कि प्यार और शादी सैनिकों को कमज़ोर बनाते हैं। इस आदेश के बावजूद, सेंट वैलेंटाइन ने सैनिकों की शादियां करवाईं। इसे आदेश का उल्लंघन मानते हुए, उन्हें जेल में डाल दिया गया और 14 फरवरी को उन्हें फांसी दे दी गई। उनकी याद में, यह दिन प्रेमियों को समर्पित हो गया, और धीरे-धीरे वैलेंटाइन डे एक त्योहार का रूप ले लिया। बाद में रोज़ डे, प्रपोज़ डे और चॉकलेट डे जैसे दिन भी इस हफ़्ते का हिस्सा बन गए।

जैसा कि नाम से पता चलता है, प्रपोज़ डे का मतलब है किसी से अपनी भावनाओं को ज़ाहिर करना। इस दिन, आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की पहल करते हैं। अगर आप पहले से ही रिलेशनशिप में हैं, तो आप इस दिन दोबारा प्रपोज़ करके पुरानी यादों को ताज़ा कर सकते हैं। अगर आप शादी करने की सोच रहे हैं, तो 8 फरवरी को इसके लिए भी शुभ दिन माना जाता है। यह दिन रिश्ते में विश्वास, कमिटमेंट और प्यार को मज़बूत करता है।
प्रपोज डे के बारे में कोई आधिकारिक या ठोस ऐतिहासिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, अंगूठी के साथ प्रपोज़ करने की परंपरा के पीछे एक दिलचस्प कहानी है। कहा जाता है कि 1477 में, ऑस्ट्रिया के आर्कड्यूक मैक्सिमिलियन ने मैरी ऑफ़ बरगंडी को हीरे की अंगूठी के साथ प्रपोज़ किया था। इसके बाद, सगाई के दौरान अंगूठी देने की परंपरा पॉपुलर हुई, और समय के साथ यह प्यार जताने का एक प्रतीक बन गई, यह परंपरा आज भी प्रपोज़ डे जैसे खास मौकों पर निभाई जाती है।

Propose Day मनाने के लिए हालांकि कोई तय नियम नहीं हैं। महंगे तोहफ़े या बड़ी-बड़ी पार्टियां ज़रूरी नहीं हैं; जो मायने रखता है वह है आपकी सच्ची भावनाएं और उन्हें ज़ाहिर करने की थोड़ी सी हिम्मत। आप अपने पार्टनर को उनकी पसंदीदा जगह पर ले जा सकते हैं, साथ में अच्छा समय बिता सकते हैं, और उन्हें महसूस करा सकते हैं कि वे आपके लिए कितने खास हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Genetic test for cancer treatment: कैंसर से डरे नहीं, जेनेटिक टेस्ट से इलाज संभव
सुबह जल्दी उठना सेहत का राज या कुछ और, जानें असली कारण
Mother’s Day special: 2026 में कब है मदर्स डे?, क्या है हर साल डेट बदलने का कारण
आपके एसी से टपकता है पानी तो न हों परेशान, इन टिप्स को अपनाकर बनाएं यूजफुल
Summer tips: टेबल फैन को इन जगहों पर रखें, घर बन जाएगा एसी रूम
ऑडिशन ने दिलाई पहचान, जिम्मेदारी तले कहां दब गया DID का ये कंटेस्टेंट
Summer health tip:गर्मियों में आपके बोतल से आती है दुर्गंध अपनाएं ये घरेलु नुस्खे
Health tips for tea lover: अगर आप भी हैं टी-लवर तो जान लें, इसे पीने का सही समय
गर्मियों में ले रहें पेनकिलर हो जाइए सावधान, किडनी के लिए बड़ा खतरा
40 के बाद महिलाओं में ये बड़े बदलाव, छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी
आप भी हैं ओवरथिंकिंग के शिकार, समय रहते जानें इसका कारण
चिलचिलाती धूप में आपके पेट का ये हाल, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती
स्टाइलिश और कूल लुक के लिए 8 बेस्ट कॉटन कुर्ता, बजट सिर्फ 799