नई दिल्ली : सदियों से आयुर्वेद में पुरानी पद्धति के साथ रोगों का इलाज होता आ रहा है। प्रकृति में हर बीमारी का इलाज छिपा है। चाहे पुरुष हो या महिला, हर किसी के लिए अलग-अलग और फायदेमंद जड़ी-बूटियां मौजूद हैं। आज हम पुरुषों के लिए ऐसी फायदेमंद जड़ी-बूटी की जानकारी लेकर आए हैं, जिसके इस्तेमाल से थकान से लेकर कमजोरी तक से निजात पाया जा सकता है।
सफेद मूसली को आयुर्वेद में “मूसलीकंद” कहा जाता है। इस पौधे की जड़ से लेकर पत्ते तक औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, जो पुरुषों में शुक्र धातु को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसे पुरुषों के लिए प्राकृतिक शक्तिवर्धक भी माना गया है। कुल मिलाकर पुरुषों की हर बीमारी और परेशानी का हल सफेद मूसली में छिपा है।
सफेद मूसली का सेवन पुरुषों में प्राकृतिक तरीके से टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाता है। इस हार्मोन की कमी से थकान और यौन इच्छा में कमी होती है। ऐसे में सफेद मूसली का रात के समय दूध के साथ सेवन करने से थकान दूर होती है और शरीर स्वस्थ महसूस करता है। ये स्पर्म काउंट बढ़ाने में भी मददगार है।
सफेद मूसली पुरुषों में स्टैमिना और मजबूती को भी बढ़ाती है। इसके नियमित सेवन से शारीरिक थकान और कमजोरी कम होती है। इसके सेवन से नसों को मजबूती मिलती है और मांसपेशियों की रिकवरी भी अच्छे से होती है। इसके अलावा, अगर तनाव और एंग्जायटी महसूस होती है और दिल की धड़कन अचानक तेज हो जाती है, तब भी मूसली का सेवन शरीर के लिए लाभकारी होता है। सफेद मूसली शरीर में हैप्पी हार्मोन बनाने में मदद करती है और तन-मन दोनों को शांत करती है।
अगर आप बार-बार बीमार होते हैं या फिर बदलते मौसम के साथ बीमारी पकड़ लेती हैं, तो सफेद मूसली का सेवन बीमारियों से बचाने में मदद करेगा। सफेद मूसली रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है, जिससे बदलते मौसम के समय शरीर बीमारी की चपेट में नहीं आता। इसके अलावा, मूसली में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और खनिज होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करते हैं। ये जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में राहत दिलाते हैं। इसके अलावा, किडनी के अच्छे स्वास्थ्य और यूरिनरी विकार से छुटकारा पाने में भी मूसली मदद करती है।
अन्य प्रमुख खबरें
सेहत की असली चाबी: योग के साथ षट्कर्म से करें शरीर-मन की संपूर्ण शुद्धि, बनी रहेगी निरोगी काया
‘Healthy’ के नाम पर धोखा! रोज खा रहे ये 5 Food, शरीर को बना रहे अंदर से बीमार
Happy Holi 2026 Wishes: पिचकारी की धार, रंगों की बौछार…होली पर अपनों को ऐसे भेजे शुभकामना संदेश
Holi 2026: होली पर क्यों पहने जाते हैं सफेद कपड़े? जानें इसके पीछे वजह और मान्यता
हेल्थ टिप्स : गाजर और चुकंदर का मिक्स जूस पीने के क्या हैं फायदें? सेवन से पहले जान लें सावधानियां
Happy Kiss Day 2026 : क्यों खास है किस डे, अपने पार्टनर को Kiss डे पर भेजे रोमांटिक शायरी-मैजेस
Teddy Day 2026: हर टेडी बियर कुछ कहता है....जानें पार्टनर को कौन से रंग का देना चाहिए टेडी
डिजिटल युग में चुनौती बनी पेरेंटिंग: बच्चों को गेमिंग की लत से छुटकारा दिलाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Propose Day 2026 Wishes: प्रपोज डे पर इस अंदाज में करें अपने प्यार का इजहार, बन जाएगी बात
Propose Day 2026: वैलेंटाइन वीक में 'प्रपोज़ डे' क्यों है खास ? जानें इतिहास और कैसे हुई शुरुआत
Happy Rose Day Wishes: गुलाब कहेंगे दिल की बात...रोज डे पर अपने पार्टनर को इस अंदाज में करें विश