Vitamin B12: काम के बाद थकान महसूस होना सामान्य है, लेकिन अगर बिना ज्यादा शारीरिक या मानसिक मेहनत के भी पूरे दिन शरीर भारी और सुस्त लगता रहे, तो यह किसी गंभीर पोषण संबंधी कमी का संकेत हो सकता है। अक्सर लोग इसे नींद की कमी या तनाव मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि लगातार बनी रहने वाली थकान शरीर में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी का संकेत हो सकती है।
विटामिन बी कॉम्प्लेक्स कोई एक विटामिन नहीं, बल्कि आठ जरूरी विटामिनों का समूह है। इसमें विटामिन बी-1 (थायमिन), बी-2 (राइबोफ्लेविन), बी-3 (नायसिन), बी-5 (पैंटोथेनिक एसिड), बी-6, बी-7 (बायोटिन), बी-9 (फोलेट) और बी-12 शामिल हैं। ये सभी विटामिन मिलकर शरीर को ऊर्जा देने, कोशिकाओं की मरम्मत करने और नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का मुख्य काम भोजन को ऊर्जा में बदलना है। जब शरीर भोजन से सही तरीके से ऊर्जा नहीं बना पाता, तो व्यक्ति को जल्दी थकान, कमजोरी और सुस्ती महसूस होती है। ये विटामिन पानी में घुलनशील होते हैं, इसलिए शरीर में इनका भंडारण नहीं हो पाता और रोजाना पर्याप्त मात्रा जरूरी होती है।
शरीर में अगर विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी हो जाए, तो इसके कई लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इनमें लगातार थकान, बालों का झड़ना, चक्कर आना, हाथ-पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन, याददाश्त कमजोर होना, त्वचा से जुड़ी समस्याएं, आंखों की रोशनी कम होना, एनीमिया और मूड में बदलाव शामिल हैं। लंबे समय तक कमी बनी रहने पर मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है।
गलत खानपान, अत्यधिक चाय-कॉफी पीना, जंक फूड का ज्यादा सेवन, शराब का सेवन और पाचन संबंधी समस्याएं विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी को बढ़ा सकती हैं। शाकाहारी लोगों में खासतौर पर विटामिन बी-12 की कमी अधिक देखी जाती है।

विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाने के लिए संतुलित आहार बहुत जरूरी है। शाकाहारी लोग हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज, दूध, दही, पनीर, फल और दालों को अपने भोजन में शामिल करें। मांसाहारी लोगों को मांस, मछली, चिकन और अंडे से यह विटामिन आसानी से मिल सकता है। इसके अलावा चाय-कॉफी और प्रोसेस्ड फूड का सेवन सीमित करना भी जरूरी है।
खानपान के बावजूद अगर थकान बनी रहती है, तो डॉक्टर की सलाह के बाद विटामिन बी कॉम्प्लेक्स के सप्लीमेंट लिए जा सकते हैं। बिना सलाह के दवाइयां लेना नुकसानदायक हो सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
25 मई से शुरु हो रहा नौतपा, धूप से आने के बाद तुरंत न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो.....
Fatty liver: फैटी लिवर के इन लक्षण को भूलकर भी न करें इग्नोर
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'
आंखों में छोटी-सी दर्द हल्के में न लें, बन सकता है आई कैंसर का कारण
Work from home: वर्क फ्रॉम होम आपके लिए सुविधा या हेल्थ से समझौता
मछली खाने के शौकीन लोग जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगें लेने के देने
Onion Ginger Shampoo: प्याज-अदरक वाली शैम्पू, आपके बालों में कितना असरदार
Rose sharbat recipe: चिलचिलाती धूप में घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, शरीर को दें ठंडक का एहसास
Genetic test for cancer treatment: कैंसर से डरे नहीं, जेनेटिक टेस्ट से इलाज संभव
सुबह जल्दी उठना सेहत का राज या कुछ और, जानें असली कारण
Mother’s Day special: 2026 में कब है मदर्स डे?, क्या है हर साल डेट बदलने का कारण