Happy Lohri 2026 Wishes:  लोहड़ी पर इन खास कोट्स और मैसेज से अपने प्रियजनों को भेजें बधाई

खबर सार :-
Happy Lohri 2026 Wishes: लोहड़ी का त्योहार हर घर में खुशी और उत्साह की लहर लेकर आता है। इस दिन लोग लोहड़ी मैया का आशीर्वाद लेने के लिए आग के चारों ओर इकट्ठा होते हैं और स्वादिष्ट मिठाइयों का आनंद लेते हैं। इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को हैप्पी लोहड़ी की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

Happy Lohri 2026 Wishes:  लोहड़ी पर इन खास कोट्स और मैसेज से अपने प्रियजनों को भेजें बधाई
खबर विस्तार : -

Happy Lohri 2026 Wishes: लोहड़ी का त्योहार देशभर में आज (13 जनवरी) बड़े हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। लोहड़ी सिर्फ़ एक पर्व नहीं है, बल्कि लोक परंपराओं, खुशियों, उम्मीदों और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। यह त्योहार सर्दियों को अलविदा कहने और नई फसल के स्वागत करने के साथ-साथ रिश्तों में मिठास घोलने का एक खास मौका है। यह पर्व मुख्य रूप से उत्तर भारत में मनाया जाता है। 

इस खास मौके पर लोग एक साथ इकट्ठा होते हैं, अलाव जलाते हैं, गाते-नाचते हैं और आग की परिक्रमा करते हैं। लोहड़ी पर लोग मूंगफली, तिल, रेवड़ी, गजक और गुड़ की मिठाइयां बांटते हैं। लोहड़ी के ये पल दिलों को करीब ले आते हैं। लोहड़ी पर एक दूसरे को शुभकामना संदेश भेजना भी परंपरा का हिस्सा है। अगर आप भी इस खास मौके पर अपनें दोस्तों और प्रियजनों शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो ये कुछ खास कोट्स, मैसेज और शायरी हैं, जो आपके रिश्ते को और भी मजबूत और उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।

Happy Lohri 2026 Wishes: अपनों के भेजे बधाई संदेश

1- आग की लपटें हमारे दुखों के साये को दूर ले जाएं,

यह लोहड़ी का दिन अपार खुशी और भाईचारा लाए।

2- तिल और गुड़ की मिठास,

लोहड़ी लाए आपके घर में खास।

3- सर्दी की रात, आग की गर्माहट,

लोहड़ी का त्यौहार है सबसे बात।

4- मूंगफली और गन्ने की खुशबू से आपका घर भर जाए,

लोहड़ी के इस दिन खुशियां भर दें हर द्वार।

5- आग की लौ कहे प्यार का पैगाम, आप संग सजे हर एक अरमान।

हर दिन आप हों मेरी खुशी की वजह, हैप्पी लोहड़ी।

6- दिल की खुशी और अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्योहार 
लोहड़ी की लख-लख बधाई !!

7-आग की गर्मी, दिलों की खुशी
लोहड़ी लाए नई ताज़गी
पुराने दुख हों आज विदा
खुशहाल हो हर एक दिशा

8- मूंगफली की खुशबू और गुड़ की मिठास

मक्के की रोटी और सरसों का साग

दिल में खुशी और अपनों का प्यार

मुबारक हो सब नूं लोहड़ी का त्यौहार

   हैप्पी लोहड़ी

Lohri 2026: लोहड़ी पूजा का शुभ मुहूर्त

लोहड़ी का त्योहार आज, मंगलवार, 13 जनवरी, 2026 को मनाया जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार, लोहड़ी की रस्में निभाने और पवित्र अग्नि जलाने के लिए शाम का समय सबसे शुभ माना जाता है। आज लोहड़ी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:43 बजे से 7:15 बजे तक रहेगा। माना जाता है कि इस समय अग्नि पूजा करने से विशेष आशीर्वाद मिलता है।

Lohri 2026: क्यों मनाया जाता है लोहड़ी पर्व

बता दें कि लोहड़ी का त्योहार मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले मनाया जाता है। यह लोक त्योहार मुख्य रूप से किसानों से जुड़ा है जो अपनी कड़ी मेहनत से उगाई गई भरपूर फसलों को देखकर खुश होते हैं। लोहड़ी का शुभ त्योहार कड़ी मेहनत और लगन से मिली खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक है। फसल का जश्न मनाने और नई फसल का स्वागत करने के लिए, किसान अपने परिवारों और समुदाय के साथ मिलकर पवित्र आग जलाते हैं और खुशी से यह समारोह मनाते हैं।

फसल को अग्नि देवता को अर्पित करने के बाद, तिल, गुड़ और दूसरी चीज़ों से बनी मिठाइयां खुशी बांटने के लिए बांटी जाती हैं। क्योंकि इस समय तिल और मूंगफली जैसी फसलें काटी जाती हैं, इसलिए किसान खास तौर पर इन्हें अग्नि देवता को चढ़ाते हैं और खुशहाल भविष्य के लिए आशीर्वाद मांगते हैं। आशीर्वाद मांगने की यह परंपरा आज गांवों और शहरों दोनों में लोक संस्कृति का एक अहम हिस्सा बन गई है।

अन्य प्रमुख खबरें