Dark Skin Trend: गोरापन नहीं यहां सावलें होने के लिए लाखों लुटाते है लोग, डार्क स्किन ट्रेंड कैसे बना लग्जरी लाइफस्टाइल का हिस्सा
खबर सार :-
आजकल एक ओर लोग जहां फेयर और कोरियन ग्लास स्किन के पीछे पैसे खर्च कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दुनिया के कई जगहों पर लोग सांवला दिखने के लिए लाखों पैसे खर्च कर रहे हैं।
खबर विस्तार : -
Dark Skin Trend: भारत में आज लोग बड़ी संख्या में फेयर दिखने के लिए पैसे खर्च कर रहे हैं। आज के समय में लोग कोरियन ग्लास स्किन को लेकर हर तरह के कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट करा रहे हैं। इसमें भारी-भरकम खर्च भी आता है। दुनिया के बाकी हिस्सों से इसके बिल्कुल विपरीत तस्वीर सामने आ रही है। यहां लोग अपनी त्वचा को लेकर सांवला या टैन दिखाने के लिए मोटी रकम खर्च कर रहे हैं। आखिर क्या वजह है कि लोग खुद को सांवला दिखाने के पीछे भाग रहे हैं, चलिए जानते हैं।
टैन लुक का ट्रेंड
अमेरका और कई पश्चिमी देशों में टैनिंग को एक बड़ा ब्यूटी ट्रेंड माना जा रहा है। यहां गर्मियां आते ही लोग घंटो तक धूप में बिताते हैं और टैंनिंग सलून भी जाते हैं। इसके अलावा टैनिंग के लिए कई तरह के कॉस्मेटिक्स का सहारा लेते हैं। जिससे उनकी त्वचा सुनहरी और गहरे रंग की दिखाई दे। युवाओं से लेकर मॉडल्स तक हर वर्ग के लोगों द्वारा इसे खूब पसंद किया जा रहा है। दरअसल यहां सावलेपन को ब्यूटी और फिटनेस से जोड़कर देखा जाता है। यहां लोगों का मानना है कि हल्का टैन चेहरा शरीर को ज्यादा आकर्षक बनाता है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर टैन लुक काफी ट्रेंड कर रहा है।
लग्जरी लाइफ स्टाइल का सीक्रेट
जानकारी के अनुसार इन देशों में सांवला रंग सिर्फ ब्यूटी का नहीं बल्कि लग्जरी लाइफ स्टाइल को दिखाने का एक तरीका माना जाता है। टैन और सांवलेपन की बढ़ती मांग का असर कारोबार पर काफी तेजी से पड़ रहा है। हाल ऐसा है कि कई टैनिंग सैलून पूरे साल व्यस्त रहते हैं। एक टैनिंग सेशन के लिए 4 से 17 हजार तक का खर्च आता है। इस हिसाब से देखा जाए तो, रोजना के ग्राहक इस पर लाखों खर्च कर देते हैं, ताकि उनके त्वचा का लुक बरकरार रहे।
किम कार्दशियन, जेनिफर लोपेज
हॉलीवुड फैशन इंडस्ट्री ने इस ट्रेंड को और आगे बढ़ा दिया है। इसमे किम कार्दशियन, जेनिफर लोपेज जैसी सेलिब्रिटीज आज इसके ऑइकन बन चुके हैं। हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट की माने तो जरुरत से ज्यादा टैनिंग त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसके साथ ही चेतावनी भी दी है कि इससे स्किन से जुड़ी समस्या जैसे स्किन कैंसर भी हो सकती है। हालांकि इसके बावजूद लोगों में इसका ट्रेंड खूब देखने को मिल रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
दुर्गा पूजा पर खास है लाल-सफेद साड़ी, बिंदी के साथ निखरेगा स्टाइल
2026-10-13
-
बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, WHO ने जारी की ग्लोबल गाइडलाइन
2026-10-08
-
सुंदर और चमकदार बनेंगे नाखून, आजमाएं नेल केयर टिप्स
2026-10-06
-
कैसे करें सही फुटवियर का चुनाव, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2026-10-02
-
बच्चों के शरीर ही नहीं, दिमाग पर भी असर डालता है फास्ट फूड
2026-09-29
-
छोटी रसोई भी दिखेगी व्यवस्थित, जानें जगह बचाने के आसान 10 टिप्स
2026-09-27
-
सर्दियों में लगाएं ये इनडोर प्लांट्स, ठंड में भी हरा-भरा रहेगा घर
2026-09-21
-
कम देखभाल में भी आसानी से बढ़ता है स्नेक प्लांट, हवा को भी रखता है साफ
2026-09-17
-
दांतों के लिए नुकसानदायक हो सकता है बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल
2026-09-14
-
NCD का बढ़ता खतरा, पेट की चर्बी और हाई BP से रहें सावधान
2026-09-02
-
कितनी देर तक स्क्रीन देखना सही है? जानें डिजिटल बैलेंस का मंत्र
2026-08-31
-
सेहत और आंखों के लिए फायदेमंद है रोना, तनाव दूर करने में मिलती है मदद
2026-08-29
-
गुणों का खजाना है लहसुन, इस तरह डाइट में करें शामिल
2026-08-20
-
बालों के लिए फायदेमंद है मेथी, इस तरह बनाएं हेयर पैक
2026-08-20
-
छह महीने बाद बच्चे को खिलाएं ये 3 चीजें, तेज होगा दिमाग
2026-08-13